main page

विवेक ओबेरॉय ने सौरव गांगुली की अच्छी सेहत के लिए मांगी दुआ, बोले 'ईश्वर आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे'

Updated 03 January, 2021 10:38:20 AM

एक्टर विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। फैंस के साथ पोस्ट्स शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में विवेक ने ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की है। दरअसल सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वर्कआउट के बाद सौरव को घबराहट हुई और चक्कर आने लगे थे।

मुंबई. एक्टर विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। फैंस के साथ पोस्ट्स शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में विवेक ने ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की है। दरअसल सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वर्कआउट के बाद सौरव को घबराहट हुई और चक्कर आने लगे थे। 

Bollywood Tadka


विवेक ने ट्वीट करते हुए कहा- "हम जैसे करोड़ों फैंस दादा आपकी अच्छी सेहत की दुआ कर रहे हैं। भारतीय जर्सी के तौर पर आप हमारा गर्व पहनते हैं जो हमें आपके प्रति सम्मान से भर देता है। ईश्वर आपको एक लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे, प्लीज जल्दी ठीक हो जाइए।" फैंस विवेक के इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैं और सौरव गांगुली के ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरव की तबीयत पहले से ठीक है। उनके कई टेस्ट किए जाने की जरूरत है। सौरव अभी खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर्स उनकी सेहत का ध्यान रख रहे हैं। सौरव की एंजियोप्लास्टी हुई है। वह अब पूरी तरह से होश में हैं। उनके दिल में कुल 2 ब्लॉकेज हैं जिनका इलाज किया जाएगा।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

Vivek OberoiprayedSourav Gangulygood healthBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...