main page

कंधे पर बैग, मुंह में मास्क लगाए दौड़ती भागती दिखीं काजोल,किसी ने कहा 'राजधानी एक्सप्रेस' तो कोई बोला-'वॉशरूम जाना होगा'

Updated 03 January, 2022 10:01:26 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से एक हैं जो किसी ना किसी वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। वह कभी अवार्ड फंक्शन की ड्रेस तो कभी अपने बात करने के तरीके को लेकर लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। वहीं एक बार फिर काजोल यूजर्स के निशाने पर हैं। इस बार काजोल अपनी चाल को लेकर ट्रोल हुईं। दरअसल, बीती रात काजोल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वह  बड़ी तेजी से दौड़ती-भागती दिख रही हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से एक हैं जो किसी ना किसी वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। वह कभी अवार्ड फंक्शन की ड्रेस तो कभी अपने बात करने के तरीके को लेकर लोगों के निशाने पर आ जाती हैं।

Bollywood Tadka

वहीं एक बार फिर काजोल यूजर्स के निशाने पर हैं। इस बार काजोल अपनी चाल को लेकर ट्रोल हुईं। दरअसल, बीती रात काजोल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वह  बड़ी तेजी से दौड़ती-भागती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

ऐसा लग रहा था कि मानों उन्हें कहीं जाने की जल्दी है। इस दौरान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं काजोल के कंधे पर एक बड़ा सा बैग टंगा हुआ है और उन्होंने अपने मुंह को मास्क से ढंक रखा है।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही काजोल ने पीले रंग का स्टॉल ले रखा है और वो तेजी से जाती दिख रही हैं। काजोल को देखकर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- 'अरे ये राजधानी एक्सप्रेस कहां जा रही है।' एक शख्स ने लिखा- 'भगवान का शुक्र है कि ये गिरी नहीं। ये तो विरार की फास्ट लोकल से भी तेज जा रही है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया-'बिना मेकअप के निकल पड़ी लगती इसलिए भाग रहीं हैं।' एक ने लिखा-'घर साफ करने की टेंशन में भाग रही होगीं.. बोलो जुबान केसरी।' किसी ने कहा--'वॉशरूम जाना होगा।'

Bollywood Tadka

 

हालांकि, कुछ लोगों ने काजोल का सपोर्ट भी किया। एक शख्स ने कहा- कोई भी मजबूरी हो सकती है, हर बार मजाक बनाना सही नहीं होता।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल) ओम राउत की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आई थीं। इस फिल्म में इनके साथ इनके पति अजय देवगन भी थे। फिल्म में एक्टर सैफ अली खान भी थे। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद वो फिल्म त्रिभंगा में नजर आईं थीं। ये शॉर्ट फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Kajolbrutally trolledbizarre walkairportBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...