main page

बेहतर दुनिया बनाने के लिए हमें साथ आने की जरूरत: प्रियंका चोपड़ा

Updated 21 September, 2017 10:06:28 AM

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंची भारतीय सिनेमा की सशक्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आज कहा कि बेहतर, साहसी और सुरक्षित विश्व के निर्माण के लिए वैश्विक नेताओं को साथ आने की जरूरत है।

 न्यूयॉर्क: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंची भारतीय सिनेमा की सशक्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आज कहा कि बेहतर, साहसी और सुरक्षित विश्व के निर्माण के लिए वैश्विक नेताओं को साथ आने की जरूरत है।  वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में संयुक्त राष्ट्र वैश्विक लक्ष्य पुरस्कार समारोह में बोल रही थीं।

प्रियंका ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं और कहा कि लड़कियों के सशक्तीकरण के विषय पर विश्व नेताओं को संबोधित करना उनके लिए सम्मान की बात रही।  उन्होंने कहा, ‘‘ हमें सशक्त बनाने, शिक्षित करने और अवसर पैदा करने एवं कौशल प्रदान करने के लिए साथ आने और मिलकर काम करने की जरूरत है ताकि हम बदलाव के लिए उनके प्रेरणास्रोत का काम कर सकें और एक नयी साहसी दुनिया बनाने में उनकी मदद कर सकें। अगर यह संभव हुआ तो एक ऐसा स्थान होगा जहां वे अपने सपनों को जी सकती हैं और एक होकर खुशी का इजहार कर सकती हैं।’’  प्रियंका यूनीसेफ की सछ्वावना दूत हैं। उन्होंने भारत की रिया शर्मा को लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया। रिया अपने संगठन ‘मेक लव नॉट स्कार्स’ के जरिए तेजाब हमलों की पीड़िताओ के लिए काम करती हैं। 
 

:

Priyanka Choprariya sharmaUNICEF

loading...