काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के आपसी मतभेद को तो हर कोई जानता है। दोनों केआपसी मतभेद के चलते उनका बेहद शानदार तरीके से चलता हुआ शो बंद हुआ था। सुनील और कपिल का झगड़ा इतना बढ़ गया था कि दोनों किसी पार्टी में साथ नजर नहीं आ। हालांकि सलमान खान की एक पार्टी में दोनों सालों बाद एक छत के नीचे नजर आए थे। जैसी ही कपिल और सुनील ने पार्टी में एंट्री ली उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो गईं थीं।
19 May, 2020 01:44 PMमुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के आपसी मतभेद को तो हर कोई जानता है। दोनों केआपसी मतभेद के चलते उनका बेहद शानदार तरीके से चलता हुआ शो बंद हुआ था। सुनील और कपिल का झगड़ा इतना बढ़ गया था कि दोनों किसी पार्टी में साथ नजर नहीं आ। हालांकि सलमान खान की एक पार्टी में दोनों सालों बाद एक छत के नीचे नजर आए थे। जैसी ही कपिल और सुनील ने पार्टी में एंट्री ली उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो गईं थीं।
दरअसल यह पार्टी सोहेल की पत्नी सीमा खान के बर्थडे पर रखी थी। इस पार्टी मेसलमान खान, यूलिया वंतूर,सोनाक्षी सिन्हासमेत कई स्टार्स पहुंचे। पार्टी में प्रीति जिंटा पति संग पहुंची। सुनील और कपिल भी इसी पार्टी में पहुंचे थे। ऐसा पहली बार हुआ था कि आपसी विवाद के बाद ये दोनों स्टार्स एक-साथ नजर आएं हो।
जब एक फ्रेम में दिखे थे कपिल-सुनील
वहीं कपिल और सुनील दूसरी बार भी सलमान की पार्टी में ही एक छत के नीचे नजर आए थे। दरअसल में 20 दिसंबर को एक तरफ सलमान खान की 'दबंग 3' रिलीज हुई थी वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में छोटे भाई सोहेल खान की बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी।
इसमें कपिल और सुनील दोनों को बुलावा भेजा गया था। इसलिए काफी समय बाद लोगों ने कपिल और सुनील को एक छत के नीचे देखा गया। इस दौरान दोनों ने सलमान के साथ एक तस्वीर भी क्लिक करवाई थी, जिसे कपिल ने इंस्टा पर शेयर भी किया था।
बता दें कि कपिल के शो बंद होने के बाद सलमान खान ने खुद कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो'को प्रोड्यूस कर के दोबारा उन्हें टीवी जगत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाला स्टार बना दिया। वहीं दूसरी ओर सलमान ने सुनील ग्रोवर को फिल्म भारत में एक किरदार दिया था। इतना ही नहीं सलमान ने सुनील से 'द कपिल शर्मा शो' को ज्वाइन करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि सुनील किसी वजह से इस शो का हिस्सा नहीं बने। ऐसे में सलमान के बुलावे को कपिल और सुनील दोनों ही नहीं टाल सकते थे।
'द कपिल शर्मा शो' की बात करें तो ये शो एक बार फिर टीवी जगत पर तहलका मचा रहा है। हालांकि फैंस सुनील को काफी मिस कर रहे हैं। वह लगातार शो में सुनील को वापस लाने की मांग कर रहे हैं।