main page

Naagin 7: क्या Pratik Sehajpal होंगे शो के अगले लीड एक्टर, प्रियंका चौधरी के बाद सामने आया एक्टर का नाम

Updated 05 August, 2023 09:24:02 AM

जानकारी के अनुसार शो में मेल लीड एक्टर का रोल ‘बिग बॉस 16’ फेम प्रतीक सहजपाल प्ले करेंगे।

मुंबई। एकता कपूर का टीवी शो ‘नागिन’ लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। हर कोई एक्ट्रेस के इस शो में लीड रोल प्ले करने के लिए बेताब है। ऐसे में ‘नागिन 7’ को लेकर शो खूब चर्चा में हैं। अगले सीजन की कास्ट को लेकर फैंस के मन में बहुत से सवाल हैं। लगातार आ रहीं खबरों के मुताबिक ‘नागिन 7’ की लीड एक्ट्रेस के लिए प्रियंका चाहर चौधरी का नाम बार-बार सामने आ रहा है। इसी के चलते अब शो के लीड एक्टर को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार शो में मेल लीड एक्टर का रोल ‘बिग बॉस 16’ फेम प्रतीक सहजपाल प्ले करेंगे। एक्टर को ‘नागिन 6’ में भी देखा गया था। एकता कपूर अपने हिट सुपरनैचुरल शो के सातवें सीजन की तैयारी कर रही हैं।

खैर अभी ना मेकर्स ने और ना ही प्रियंका चाहर चौधरी और प्रतीक सहजपाल ने कुछ कंफर्म किया है। फिलहाल लोग ‘नागिन 7’ के लीड एक्टर्स की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। अगर प्रियंका चाहर चौधरी और प्रतीक सहजपाल सच में एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं तो ये जोड़ी काफी हिट होने वाली है। शो को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट हैं।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Naagin 7Pratik Sehajpallead actorshowPriyanka chahar Choudhary

loading...