main page

डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी और रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा का निधन, 85 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Updated 20 April, 2023 11:49:12 AM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।  दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। वह 85 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में जिंदगी की आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।  दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। वह 85 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में जिंदगी की आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Bollywood Tadka

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पामेला पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिवार ने अभी तक उनके अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी नहीं दी। 

Bollywood Tadka

 

बता दें, पामेला चोपड़ा इंडस्ट्री की एक मशहूर गायिका थीं और उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा की फिल्मों जैसे कभी कभी, मुझसे दोस्ती करोगे और अन्य कई के लिए कई गाने गाए थे।  


बता दें कि पामेला आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थीं और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की बहू थी। करीब 11 साल पहले उनके पति यश चोपड़ा का निधन हो गया था। अब पामेला चोपड़ा के जाने से यशराज परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

Content Writer: suman prajapati

Yash ChoprawifePamela Choprapassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...