main page

रीज की हॉट बेटी पहली बार नजर आई रेड कार्पेट पर

Updated 27 September, 2016 10:35:13 AM

अभिनेत्री रीज विदरस्पून की पुत्री एवा फिलिप ने वेस्ट हॉलीवुड में चैनल नंबर-5 लुएेव फ्रेगरेंस के कार्यक्रम के लिए

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री रीज विदरस्पून की पुत्री एवा फिलिप ने वेस्ट हॉलीवुड में चैनल नंबर-5 लुएेव फ्रेगरेंस के कार्यक्रम के लिए पहली बार रेड कार्पेट पर अकेले वाक किया। खबरों के अनुसार, विदरस्पून और रेयान फिलिप की 17 वर्षीय पुत्री ने इस कार्यक्रम के लिए वॉक के सयम जैतूनी रंग का टॉप और रंगीन स्कर्ट पहनी थी। इसके साथ ही उसने चैनल के निशान वाला ग्रे रंग का पर्स लिया था और काले रंग के सैंडल पहने थे।  


विदरस्पून ने हाल में ही अपनी पुत्री की तारीफ करते हुये कहा था कि उन्हें उस पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत प्यारी है और एक अच्छी युवती है, जिसके पास एक बड़ा दिल है। मुझे उस पर गर्व है।’’

:

Reese Witherspoon daughterfirst timered carpet

loading...