अमेरिकी एक्ट्रैस और सिंगर सेलेना गोमेज का जन्म 22 जुलाई, 1992 को हुआ। इस स्टार ने छोटी उम्र में ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा।
22 Jul, 2016 05:07 PMमुंबई: अमेरिकी एक्ट्रैस और सिंगर सेलेना गोमेज का जन्म 22 जुलाई, 1992 को हुआ। इस स्टार ने छोटी उम्र में ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा। उन्हें डिज्नी चैनल के एमी पुरस्कार विजेता टेलीविजन सीरियल विजार्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस में एलेक्स रूसो की भूमिका के लिए जाना जाता है। सेलेना ने डिज्नी चैनल की सीरीज 'हैना मोंटाना' के लिए भी काम किया।
सेलेना जिंदगी को मस्ती के साथ जीने और अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आए दिन अपनी फोटो अपलोड करती रहती हैं।
मशहूर सिंगर सेलेना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर ने इंस्टा के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। उनको इस फोटो पर 35 लाख लाइक्स आए हैं। 23 वर्षीय सेलेना के इंस्टा पर 89.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।