म्यूजियम एक एेसी जगह है जहां मानव और पर्यावरण की विरासतों के संरक्षण के लिए उनका संग्रह, शोध, प्रचार या प्रदर्शन
04 Aug, 2015 11:52 AMनई दिल्लीः म्यूजियम एक एेसी जगह है जहां मानव और पर्यावरण की विरासतों के संरक्षण के लिए उनका संग्रह, शोध, प्रचार या प्रदर्शन किया जाता है जिसका उपयोग शिक्षा, अध्ययन और मनोरंजन के लिए होता है। अापने भी बहुत तरह के म्यूजियम देखें होगें लेकिन क्या अापने पानी के अंदर बसने वाली इस अनोखी दुनिया का म्यूजियम देखा है।
इस वॉटर म्यूजियम के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। ये वो म्यूजियम होते हैं जो पानी के अंदर होते हैं। ये सालों से यहीं हैं और लगातार बढ़ रही है।इसमें रखी मूर्तियों को देखने के लिए विशेष तरीके की तैयारियों के बाद जाना होता है। ये सभी तस्वीरें अमयूजिंगप्लैनेट से हैं।
अमेरिका के मेक्सिको में कैनकन दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवॉटर म्यूजियम है। ये इसा ली मुजेरेस और कैनकेट के किनारे बहने वाली नदी में है।इस म्यूजियम में सभी मूर्तियां जेसन डी केयर्स टेलर्स नाम के मूर्तिकार की हैं।उन्होंने इस प्रोजेक्ट को 2009 में शुरू किया था। तब उन्होंने पानी के अंदर सौ मूर्तियों को रखने का काम किया।
इसके बाद इन्हें देखने वालों की भीड़ बढ़ने लगी। इन मूर्तिर्यों पर जमने वाले समय के साथ कोरल इन्हें और अनोखा और सुंदर बनाते हैं।
कई बार पानी में आने वाले तूफानों की वजह से ये खराब भी हुए।आज की तारीख में इस म्यूजियम में चार सौ मूर्तियों से ज्यादा मूर्तियां हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट को पहले एक स्विममर होना जरूरी है। उन्हें स्नोरकल गेयर पहनकर यहां आना होता है।
इस शानदार जगह को लोग काफी पसंद करते है। यहां तकरीबन हर तरह की चीजें देखने को मिलेगी।