main page

अक्षय कुमार के साथ जुड़ चुका है इस अभिनेत्री का नाम, बॉलीवुड से है आज गुमनाम

Updated 28 July, 2016 04:51:17 PM

90 के दशक में अपनी मदमस्त अदाओं से कई दिलों को कायल करने वाली अभिनेत्री आयशा जुल्का का आज जन्मदिन हैं। आयशा का जन्म 28 जुलाई,

मुंबई: 90 के दशक में अपनी मदमस्त अदाओं से कई दिलों को कायल करने वाली अभिनेत्री आयशा जुल्का का आज जन्मदिन हैं। आयशा का जन्म 28 जुलाई, 1972 को श्रीनगर में हुआ था। अपने सपनों को  हकीकत में बदलने के लिए आयशा ने 1983 मायानगरी मुंबई में कदम रखा था। 
 
उन्होंने 11 साल की उम्र में फिल्म 'कैसे कैसे लोग' (1983) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। आयशा ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 90 के दशक में 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'बलमा', 'रंग' और 'वक्त हमारा है' जैसी कामयाब फिल्में दीं। आयशा ने बॉलीवुड में कई सुपरिहट फिल्में दी हैं। उस दशक में उनकी खूबसूरती के लाखों दीवानें थे। लेकिन बाद में उनका करियर धीरे-धीरे सिमटने लगा और देखते ही देखते वो फिल्म इंडस्ट्री से कहीं गुम हो गईं। फिल्मों में मिली नाकामी के चलते उन्होंने बिजनेस की तरफ कदम बढ़ा लिए। 
 
2010 तक फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी आयशा ने अपने 27 सालों के करियर के दौरान लगभग 52 फिल्मों में काम किया। आयशा ने 2003 में समीर वाशी से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है। 
 
:

ayesha jhulkabirthdaybollywoodakshay kumar

loading...