सुपरस्टार सलमान खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया की बीते दिनों सगाई की खबरें आई थी।लेकिन सलमानकी बहन
30 Oct, 2015 03:00 PMमुंबई : सुपरस्टार सलमान खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया की बीते दिनों सगाई की खबरें आई थी।लेकिन सलमानकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने ट्विटर पर इसका खंडन कर दिया था। जिसके बाद अब खुद सलमान ने इस खबर को गलत करार दिया है।
उन्होंने एक मीडिया हाउस को बताया, "मुझे लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं, जो सही नहीं हैं। जो मेरे बारे में लिखा गया, मैंने वह पढ़ा भी और सुना भी और मेरा जवाब यही है कि मैं इन सब चीजों से परे हूं। छोटी-छोटी चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इनसे मेरे पेरेंट्स को धक्का लगता है, जो वाकई मुझे बहुत बुरा लगता है।"
आपको बता दें कि सलमान और लूलिया की सगाई की खबर रोमानियन मीडिया पर आई थी। इसमें लूलिया का एक वीडियो और कुछ फोटोज शेयर किए गए थे, जिनमें लूलिया के हाथों में रिंग नजर आ रही थीं। इसी रिंग के बेस पर उनकी और सलमान की सगाई की चर्चा शुरू हुई।