main page

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया पीएम मोदी को ट्वीट, कहा...

Updated 16 August, 2017 04:33:39 PM

टीवी की फेमस एक्ट्रैस और इशी मां का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी नेपीएम मोदी से एक गुजारिश की है। यह गुजारिश ुन्होंने एक ट्वीट करके की है।

नई दिल्ली: टीवी की फेमस एक्ट्रैस और इशी मां का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने पीएम मोदी से एक गुजारिश की है। यह गुजारिश उन्होंने एक ट्वीट करके की है।  दरअसल, दिव्यांका ने यह ट्वीट लगातार देश में औरतों के साथ बढ़ रही रेप की घटनाओं और अत्याचारों को लेकर किया है। उन्होंने पीएम मोदी से महिला सुरक्षा को लेकर अपनी परेशानी व्यक्त की।

दिव्यांका ने पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखते हुए लगातार दो ट्वीट किए. दिव्यांका ने देश में बढ़ रही रेप की घटनाओं पर पीएम मोदी से सख्त कानून बनाए जाने की मांग की है। 

 

Bollywood Tadka

अपने पहले ट्वीट में दिव्यांका ने कहा, प्रिय नरेंद्र मोदी जी, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से निजात दिलाइए। घूरे में जी सकते हैं। इन भेड़ियों के डर के साथ नहीं।

प्रिय @narendramodi जी,#स्वच्छताअभियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से निजात दिलाइए। घूरे में जी सकते हैं। इन भेड़ियों के डर के साथ नहीं।

दूसरे ट्वीट में दिव्यांका ने  पीएम मोदी से विनती की हा कि वह महिलाओं से होते रेप को लेकर सख्त कानून बनाएंगे।

सर, ऐसी सज़ा गढ़िये इन महिलाभक्षियों के लिए कि औरतों को बुरी नज़र से देखने पर भी इन की रूह कांपे! आप पर भरोसा है, कुछ कीजिए।

 

:

Dayanika TripathiPM Modi

loading...