टीवी एक्टर गौतम रोडे और उनकी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी अवस्थी हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। गौतम और पंखुड़ी ने राजस्थान के अलवर में शादी रचाई है। उन्होंने अपनीशादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। दोनों एक साथ काफी सुंदर और क्यूट लग रहें हैँ।
07 Feb, 2018 12:08 PMमुंबई: टीवी एक्टर गौतम रोडे और उनकी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी अवस्थी हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। गौतम और पंखुड़ी ने राजस्थान के अलवर में शादी रचाई है।
उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। दोनों एक साथ काफी सुंदर और क्यूट लग रहें हैँ।
बता दें कि गौतम और पंखुड़ी की सगाई पिछले साल अक्तूबर में हुई थी। सगाई के मौके पर गौतम ने कहा था। मैंने पंखुड़ी के साथ सगाई कर ली है और मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनके जैसा पार्टनर मिला है।
टीवी एक्टर गौतम रोडे को सोनी टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सुर्यपुत्रा कर्ण' से पहचान मिली है। इसके अलावा भी गौतम 'सरस्वतीचंद्र' जैसे मशहूर सीरियल में काम किया है। वहीं पंखुड़ी ने छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत 'ये है आशिकी' से की थी।