main page

जसलीन केस: सोनाक्षी सिन्हा ने आरोपी सर्वजीत से मांगी माफी

Updated 28 August, 2015 10:39:10 AM

इन दिनों जसलीन कौर केस काफी सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिन पहले दिल्ली की जसलीन कौर केस में लड़की के हक में ट्वीट किया था।

नई दिल्ली: इन दिनों जसलीन कौर केस काफी सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिन पहले दिल्ली की जसलीन कौर केस में लड़की के हक में ट्वीट किया था। लेकिन अब सोनाक्षी ने आरोपी सर्वजीत से माफी मांगी है। दिल्ली में जसलीन कौर नाम की लड़की ने कुछ दिन पहले सर्वजीत पर ट्रैफिक सिग्नल पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। जसलीन ने फेसबुक पर उस लड़के की फोटो भी डाल दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने लड़के को खूब बुरा भला कहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था।

तब सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा था, ''बहुत खूब जसलीन। उम्मीद करती हू कि ये सभी लड़कों के लिए सबक साबित होगा।'' इसके बाद छेड़खानी के आरोपी सर्वजीत ने बाद में कहा था कि जसलीन आम आदमी पार्टी की समर्थक है और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रही है।

 सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच ही अब सोनाक्षी ने अपना बयान वापस लेते हुए लिखा है, ''दूसरों की तरह मैंने भी जसलीन को लड़की होने के नाते संदेह का लाभ दिया था। अब मैं भी दूसरों की तरह शर्मिंदा हूं और काफी बुरा महसूस कर रही हूं. मैं उस लड़के से माफी मांगती हूं।''

:

apologisesocial media eveteasingJasleen KaurSonakshi SinhaSarvjeet Singh

loading...