main page

क्‍या आपने देखा मौनी रॉय का हॉट अवतार, इस फिल्‍म से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

Updated 30 July, 2017 02:02:58 AM

''नागिन'' और ''देवों के देव...महादेव'' जैसे सीरियलों से घर-घर में चर्चित हुईं मौनी रॉय अब बॉलीवुड में धमाकेदार...

मुंबईः 'नागिन' और 'देवों के देव...महादेव' जैसे सीरियलों से घर-घर में चर्चित हुईं मौनी रॉय अब बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। बता दें कि मौनी रॉय को अक्षय के अपोजिट फिल्म 'गोल्ड' के लिए कास्ट किया गया है। लेकिन इससे पहले हाल में मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपना एक हॉट फोटो शेयर कर इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। इस फोटो में मौनी रॉय सफेद रंग के क्रॉशिया के ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

 

A post shared by mon (@imouniroy) on


हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि सोशल मीडिया पर मौनी रॉय हॉट अवतार में नजर आईं हो। इससे पहले भी मौनी रॉय अपने वेकेशन्स की कई हॉट तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। बता दें कि मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए फोटोज पोस्ट करतीं रहती हैं। मौनी रॉय सलमान की चहेती एक्ट्रैस बताई जा रही हैं और कहा जा रहा है कि उनकी वजह से ही उनको 'गोल्ड' में मौका मिला है।

 

A post shared by mon (@imouniroy) on

बता दें मौनी ने साल 2007 से छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। अक्षय कुमार के साथ 'गोल्‍ड' में नजर आने से पहले भी मौनी 'रन' (2004), 'हीरो हिटलर इन लव' (2011) और 'तुम बिन-2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

 

A post shared by mon (@imouniroy) on

 

:

NaaginAkshay KumarDevon ke dev mahadevmouni royhot photoshootphotoshoot

loading...