डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप इस वक्त शेन ग्रेगोइरे संग अपनी ट्रेडिशनल सगाई का जश्न मना रही हैं। बीती शाम मुंबई में आलिया और शेन की शानदार इंगेजमेंट पार्टी होस्ट की गई, जहां कपल अपनी केमिस्ट्री से खूब लाइमलाइट चुराता दिखा। पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
04 Aug, 2023 11:44 AMबॉलीवुड तड़का टीम. डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप इस वक्त शेन ग्रेगोइरे संग अपनी ट्रेडिशनल सगाई का जश्न मना रही हैं। बीती शाम मुंबई में आलिया और शेन की शानदार इंगेजमेंट पार्टी होस्ट की गई, जहां कपल अपनी केमिस्ट्री से खूब लाइमलाइट चुराता दिखा। पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपनी सगाई के लिए आलिया ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना।
मल्टीकलर फ्लोरल डिजाइन वाले सिल्क लहंगे में अनुराग की बेटी की खूबसूरती देखते ही बनी। इस आउटफिट के साथ आलिया ने मैचिंग हैवी जूलरी और चूड़ियां पहनी।
माथे पर टीका और गले में चोकर से हसीना ने अपने लुक को कंप्लीट किया और ओवरऑल लुक में गॉर्जियस लग रही हैं।
वहीं उनके मंगेतर शेन ऑफ व्हाइट शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं।
एक दूजे की बाहों में बाहें डाले शेन-आलिया ने कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दिए और फैमिली व दोस्तों की मौजूदगी में बड़ा सारा केक भी काटा।
इस दौरान दोनों अपने दोस्तों संग खूब पोज देते दिखे। मैचिंग आउटफिट में कपल की ट्विनिंग देखते ही बन रही है।
बता दें, आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की सगाई पार्टी में ख़ुशी कपूर, सुहाना खान, पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान, अगस्त्य नंदा और अलाया एफ जैसे कई स्टार किड्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।