main page

मां बनने के बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा, सेट से शेयर की तस्वीर

Updated 02 April, 2021 12:09:07 PM

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद अब अनुष्का काम पर वापिस लौट चुकीं है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद अब अनुष्का काम पर वापिस लौट चुकीं है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

Bollywood Tadka
अनुष्का ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। जिसमें अनुष्का मेकअप वाली कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और पूरी टीम उनके पास है और उनका मेकअप कर रहे हैं। मेकअप करवाते हुए अनुष्का साथ में फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ रहीं हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। ये फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके बाद अनुष्का ने काम से ब्रेक ले लिया था। बेटी को जन्म देने के बाद अब एक्ट्रेस वापिस कमबैक करने के लिए तैयार है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

anushka sharmareturnsworkbirthvamikaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...