main page

रामनवमीः 'रामायण' के 'राम-सीता' ने फैंस को दी भगवान श्रीराम के जन्म दिवस की बधाई, 'लक्ष्मण' ने भी इस अंदाज में किया विश

Updated 21 April, 2021 03:39:39 PM

आज देशभर में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। सेलिब्रेटीज से लेकर फैंस अपने-अपने अंदाज में एक दूसरे को राम नवमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं अब रामानंद सागर के सीरियल ''रामायण'' में भगवान श्रीराम और सीता माता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने खास अंदाज में लोगों को भगवान श्रीराम जी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. आज देशभर में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है।   सेलिब्रेटीज से लेकर फैंस अपने-अपने अंदाज में एक दूसरे को राम नवमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं अब रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में भगवान श्रीराम और सीता माता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने खास अंदाज में लोगों को भगवान श्रीराम जी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Bollywood Tadka

 

अरुण गोविल ने ट्वीट कर लिखा- 'सारे जग को मानवता का धर्म सिखाने वाले, वचन धर्म और मर्यादा पर प्राण लुटाने वाले, जन जन का कल्याण करें सुख यश बल वैभव बाटें, राम प्रभु निज भक्तों का हर काम बनाने वाले।' इन्हीं प्रार्थनाओं और मंगल कामनाओं के साथ आपको और आपके परिवार को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'


टीवी की सीता यानि दीपिका चिखलिया ने टीवी के राम संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को इस अवसर की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'श्री रामचंद्र कृपालु भज मन हरण भवभय दारुणम्। नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम्।-रामनवमी की शुभकामनाएं!'


वहीं 'रामायण' में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी 'रामायण' सीरियल में अपने किरदार वाली तस्वीर शेयर कर  लिखा, 'आप सभी को राम नवमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। भगवान राम आप सब को खुश रखें और स्वस्थ रखें।'


बता दें अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी रामानंद सागर की 'रामायण' श्रीराम, सीता और लक्ष्मण जी का किरदार निभा कर घर-घर में मशहूर हुए। आज भी लोग उन्हें रामायण में उनके किरदार से ही जानते हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 'रामायण' टीवी पर दोबारा टेलिकास्ट की गई थी। हालांकि इन दिनों फिर से यानि तीसरी बार यह टेलिकास्ट की जा रही है।
 

Content Writer: suman prajapati

arun govildeepika chikhaliasunil lahriwishesram navamifansTV NewsTV News and GossipTV Celebrity NewsEntertainment

loading...