main page

बिग बॉस के घर में बंदगी से पुनीष ने क्यों कहा 'बॉयफ्रेंड को छोड़ दो' ?

Updated 21 October, 2017 02:05:28 AM

‘बिग बॉस-11’ के घर में कई समीकरण बनते-बिगड़ते नज़र आए। जहां घर को मिला नया कैप्टेन...

मुंबईः ‘बिग बॉस-11’ के घर में कई समीकरण बनते-बिगड़ते नज़र आए। जहां घर को मिला नया कैप्टेन, तो वहीं बेनाफ्शा और सपना का अलग रूप दिखा। वहीं बिग बॉस-11 के घर में एक नई लव स्टोरी पहन रही है। एक नया रिश्ता बनने वाला है। बात हो रही है पुनीष शर्मा और बंदगी कालरा की। दिवाली सेलिब्रेशन के बाद देर रात को जहां बाकी कंटेस्टेंट सो गए, वहीं पुनीष और बंदगी अपने रिश्ते के फ्यूचर पर बात करते रहे।

Bollywood Tadka

रात को करीब 2.15 बजे पुनीष ने जब बंदगी से दिवाली गिफ्ट मांगा तो बंदगी ने इस टॉपिक को खूबसूरती के साथ बदल दिया। पुनीष ने बंदगी से कहा कि वह वादा करे कि उसे कभी डिच नहीं करेगी। लेकिन बंदगी तो पहले से ही टीवी प्रोड्यूसर डेनिस नागपाल के साथ रिलेशनशिप में है। वह अपने इस रिश्ते के परिणाम को ले‍कर परेशान है। पुनीष ने बंदगी के बॉयफ्रेंड के बारे में कहा कि वह कोई महान इंसान नहीं है। वह अपने इस रिश्ते को खत्म कर दे। बंदगी ने कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड के रिएक्शन को लेकर चिंतित है। तब पुनीष ने उससे कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड के प्रति जवाबदेय नहीं है। वह उसकी पत्नी नहीं, गर्लफ्रेंड है।

 

पुनीष ने बंदगी को भरोसा दिलाया है कि सब ठीक होगा। वह उसकी देखभाल करेगा। पुनीष ने गुस्से में कहा, 'आने दो उसे, डरना क्यों है, मैं किस लिए हूं। मेरे साथ रहोगी फिर तुम।' अब आगे इस लव स्टोरी को देखना दिलचस्प होगा। दोनों एक-दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए हैं।

:

Bigg Boss 11puneesh sharmabandgiBoyfriendbollywood

loading...