साल 2019 की शुरुआत में ही एक बुरी खबर आ गई है। बॉलीवुड एक्टर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते 5-6 दिनों से कादर खान अस्पताल में भर्ती थे। कादर के निधन की पुष्टी उनके बेटे सरफराज ने की है।
01 Jan, 2019 01:10 PMमुंबई: साल 2019 की शुरुआत में ही एक बुरी खबर आ गई है। बॉलीवुड एक्टर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते 5-6 दिनों से कादर खान अस्पताल में भर्ती थे। कादर के निधन की पुष्टी उनके बेटे सरफराज ने की है। उन्होंने कनाडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद बाॅलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हर कोई गम में हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर ट्विट करते हुए उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना भी की।
इस खबर के बाद फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने लगे। इन स्टार्स ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि। अमिताभ बच्चन मे ट्वीट करते हुए शोक जाहिर किया।
उन्होंने कहा- T 3045 - कादर खान का निधन .. दुखद निराशाजनक समाचार .. मेरी प्रार्थना और संवेदना .. एक शानदार कलाकार फिल्म पर सबसे अधिक दयालु और निपुण प्रतिभा .. एक लेखक; मेरी बहुत सफल फिल्मों में मेरे साथ देने वाले।
इसके अलावा अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, वरुण धवन, कई स्टार्स, फिल्मेकरने भी ट्वीट करते हुए शोक जाहिर किया।
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रहे कादर खान ने अपनी जिंदगी में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। फिल्मों के एक्टिंग अलावा उन्होंने बहुत सी फिल्मों की स्क्रिप्ट और डायलॉग भी लिखे हैं। कादर ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए।
लेकिन उन्हें कॉमिडी रोल्स में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। कादर खान ने दरिया दिल, राजा बाबू, कुली नंबर 1, छोटे सरकार, तेरी पायल मेरे गीत, आंटी नंबर 1, हीरो नंबर 1, नसीब, दीवाना मैं दीवाना, अखियों से गोली मारे आदि फिल्मों में भी काम किया।
कादर ने आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'दिमाग का दही' में देखा गया था। जिसके बाद से उन्होंने अपनी खराब सेहत के चलते बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।
इसके अलावा भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जाहिर किया।