main page

Bollywood Top News: सलमान से मिलने पहुंचे  CM एकनाथ शिंदे...बेटे अकाय संग पहली बार मुंबई लौटीं अनुष्का

Updated 16 April, 2024 06:11:01 PM

मनोरंजन जगत में अप्रैल महीने का 16वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ CM एकनाथ शिंदे सलमान से मिलने ग्लैक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा भी बेटे अकाय को लेकर पहली बार मुंबई लौट आईं हैं। अनुष्का को बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके अलावा मोहिना कुमारी की लाडली की पहली झलक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।

मुंबई: मनोरंजन जगत में अप्रैल महीने का 16वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ CM एकनाथ शिंदे सलमान से मिलने ग्लैक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा भी बेटे अकाय को लेकर पहली बार मुंबई लौट आईं हैं। अनुष्का को बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके अलावा मोहिना कुमारी की लाडली की पहली झलक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें...

 


बेबी अकाय और बेटी वामिका संग मुंबई लौटी अनुष्का

 

 अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। विरुष्का का घर इसी साल फरवरी में दूसरी बार किलकारियों से गूंजा। अनुष्का ने लंदन में प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अकाय कोहली रखा। जहां बेटे के जन्म के बाद विराट मुंबई लौट आए थे। वहीं अब अनुष्का भी न्यूबाॅर्न बेबी अकाय और बेटी वामिका के साथ मुंबई आ गई हैं हालांकि उनकी एयरपोर्ट से कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। 

 


सलमान से मिलने ग्लैक्सी अपार्टमेंट पहुंचे CM एकनाथ शिंदे

 

बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर हाल ही में फायरिंग हुईं थी। फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से पकड़ लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार दोपहर दोनों आरोपी विक्की साह गुप्ता (24) और सागर जोगेंद्र पाल (21) को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मुंबई स्थित घर पर फायरिंग के बाद सलमान खान को पहली बार कैप्चर किया गया। दरअसल,  16 अप्रैल को सलमान से मुलाकात करने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। दोनों की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनमें उन्हें बातचीत करते देखा जा सकता है। सलमान और एकनाथ शिंदे के साथ एक्टर के पिता सलीम खान को भी देखा जा सकता है। 


 

पहली तस्वीर:घर आई लक्ष्मी तो खुशी से झूमी मोहिना कुमारी, दादू सतपाल महाराज की गोद में दिखीं एक्ट्रेस की लाडली 

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि 'कीर्ति गोयंका' उर्फ एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। मोहिना का घर एक बार फिर किलकारियों से गूंज उठा है। मोहिना ने 31 मार्च 2024 को अपनी बेटी को जन्म दिया लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी घोषणा करने से परहेज किया। वहीं अब उनकी लाडली की प्यारी सी झलक सामने आई है। इस वीडियो को मोहिना ने नहीं बल्कि उनके फैंन पेज ने शेयर किया है। वीडियो में नन्हीं राजकुमारी दादू सतपाल महाराज की गोद में नजर आ रही हैं। वहीं सतपाल महाराज भी अपनी पोती को खूब लाड दुलार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

गिरफ्तार हुए सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स

14 अप्रैल की सुबह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दोनों हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की थी। इस घटना को रविवार सुबह 5 बजे अंजाम दिया गया। गोलीबारी के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। वहीं अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को सोमवार, 15 अप्रैल की देर रात को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है।

 

तूने मुझे बुलाया शेरां वालिए...मां वैष्णो देवी के दराबर में कपिल ने गाया भजन

 

  माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा नवरात्रि में माता रानी के दर्शन करने वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। कपिल ने पत्नी गिन्नी चतरथ और बेटी अनायरा संग मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मां वैष्णो देवी के दरबार से शर्मा फैमिली की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं।  

 


धमक‍ियों को ठेंगा! काले शीशे वाली गाड़ी..टाइट सिक्योरिटी...घर पर फायरिंग के बाद पहली बार गैलेक्‍सी अपार्टमेंट से बाहर निकले सलमान 

 

 

सलमान खान  लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 14 अप्रैल की सुबहभाईजान के घर गैलेक्सी अपार्टमें के बाहर फायरिंग हुई। वहीं फाइरिंग के एक दिन बाद यानि सोमवार शाम को सलमान खान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने घर से बाहर निकले। सलमान अपनी बुलेटप्रूफ गाड़ी में थे और उनकी कार के आगे-पीछे पुलिस का काफिला नजर आया। घर के बाहर भी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हर कोई उनकी हिम्मत की दाद दे रहा है।

 


शादी से पहले माता का जगराता: होने वाले पति संग आरती ने की पूजा

 

बी-टाउन में इस समय वेडिंग सीजन चल रहा है। अब तक कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट,सुरभि चंदना-करण शर्मा जैसे स्टार्स सात फेरे ले चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में गोविंदा की भांजी, कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन आरती सिंह का नाम भी जुड़ने वाला है। 38 साल की आरती सिंह इसी महीने अपने लॉन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेगीं। कपल की शादी की तैयारियां जोरो शोरों पर हैं। हाल ही में आरती ने शादी से पहले अपने घर में माता का जगराता करवाया जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। 

 

लाॅरेंस बिश्ननोई के गुर्गों को भुज से मुंबई लेकर आई पुलिस

बॉलीवुड के 'दंबग' सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही शूटर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। क्राइम ब्रांच और मुंबई पुलिस की मदद से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को 3 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शूटर विक्की गुप्ता की उम्र 24 साल और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल महज 21 साल का है। दोनों आरोपियों को गुजरात से मुंबई फ्लाइट से लाया गया है। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक आरोपी की झलक देखने को मिली है जिसे चेहरे पर काला कपड़ा ओढ़ा कर ले जाया जा रहा है। इस दौरान चारों तरफ कड़ी सुरक्षा भी की गई है। हर तरफ पुलिस के सिपाही नजर आ रहे हैं।

 


Pics: दूसरी बार दुल्हन बनीं डायरेक्टर एस. शंकर की बेटी ऐश्वर्या

 

इस समय मशहूर फिल्म डायरेक्टर एस. शंकर की खुशी का ठिकाना नहीं है। हों भी क्यों ना आखिर उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या दुल्हन जो बन गई है। 15 अप्रैल को ऐश्वर्या ने तरुण कार्तिकेयन संग दूसरी बार शादी रचाई। बिटिया की शादी में डायरेक्टर एस. शंकर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बड़ी धूमधाम से लाडली की शादी की, जिसके लिए शानदार अरेंजमेंट किया था। इस शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। कमल हासन से लेकर रजनीकांत, सूर्या और विक्रम तक इस शादी में मेहमान बने। सोशल मीडिया पर शंकर की बेटी ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनकी चर्चा है।

 


फर्जी विज्ञापन के खिलाफ आमिर खान का एक्शन,मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई FIR

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। कोई घर-घर जाकर वोट मांग रहा है तो कोई चुनावी सभा कर रहा। कई पार्टीज विज्ञापन के जरिए वोट मांग रही हैं।इसी बीच एक पार्टी का विज्ञापन वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान नजर आ रहे हैं।


लोकसभा चुनाव से ठीक 3 दिन पहने नई संसद पहुंचे आयुष्मान खुराना

 

लोकसभा चुनाव 2024 के शुरू होने में अब बस तीन दिन बचे हैं। इस बार आम चुनाव सात चरणों में होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा और आखिरी चरण 1 जून को होगा। वहीं 4 जून को जनता का फैसला उनके बीच होगा। इस बार बाॅलीवुड के कई स्टार्स अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत,अरुण गोविल समेत कई स्टार्स के नाम शामिल है। इसी बीच बाॅलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना देश की संसद पहुंचे हैं और वहां से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।  

 

'रवि किशन मेरी बेटी के पिता है.. बीजेपी सांसद को लेकर महिला ने खोले राज

लोकसभा चुनाव में अब बस तीन दिन बचे हैं। ऐसे में र उम्मीदवार चाहता है कि वो किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी में ना पड़े लेकिन बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन के साथ को उल्टा हो गया। रवि किशन को लेकर एक नया बवाल खड़ा हो गया है। एक महिला सामने आई है जिसने दावा किया है कि रवि किशन उनके पति हैं। इतना ही नहीं उनकी एक बेटी भी है जिसे एक्टर अपना नाम नहीं दे रहे।  जैसे ही ये खबर सामने आई सुर्खियों में रवि किशन का नाम चमकने लगा।  

 

दुर्गाअष्टमी पर शिल्पा ने की कन्या पूजा

 

आज 16 अप्रैल को नवरात्रि की अष्टमी तिथि है।  इस दिन को  महाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। अष्टमी और  में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है।जहां कुछ लोग अष्टमी में कन्या का पूजा करते हैं। आम जनता की तरह ही बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। इस लिस्ट में हर त्योहार को धूमधाम से मनाने वाली बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है। शिल्पा हर साल अष्टमी पर कन्या भोज करती हैं। ऐसे में इस साल भी शिल्पा ने कन्या पूजन किया जिसका प्यारा सा वीडियो और एक तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की। 


सुहाना खान की फिल्म 'किंग' पर पापा शाहरुख लगा रहे हैं 200 करोड़! 


बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने अपना फिल्मी सफर शुरू कर लिया। सुहाना ने यूं तो आर्चीज से डेब्यू किया  लेकिन ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज हुई। ऐसे में हर किसी को सुहाना के बड़े पर्दे पर डेब्यू करने का इतंजार हैं। वहीं अब सुहाना खान के डेब्यू को लेकर एक जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो सुहाना सुजॉय घोष की डायरेक्टेड फिल्म 'किंग' से सिल्वर स्क्रीन पर पहला कदम रखने के लिए तैयार हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Anushka Sharma Akaay KohliMohena KumariBaby GirlShootersGunshotsSalman KhanKapil Sharma Ginni ChatrathArti SinghDipak ChauhanShankarShilpa ShettyKanya PujanBollywoodTelevision

loading...