main page

Bollywood Top 10: 'जय श्री राम' का नारा लगाकर नयनतारा ने मांगी माफी, देओल परिवार में फिर बजेगी शहनाई

Updated 19 January, 2024 05:37:34 PM

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी फिल्म 'अन्नपूर्णी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर इतना विवाद हुआ कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया और FIR तक दर्ज हो गई। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगने के बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी से माफी मांग ली है। वहीं, फिल्म जगत के जाने माने 'देओल परिवार' में फिर शहनाई बजने वाली है।

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी फिल्म 'अन्नपूर्णी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर इतना विवाद हुआ कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया और FIR तक दर्ज हो गई। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगने के बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी से माफी मांग ली है। वहीं, फिल्म जगत के जाने माने 'देओल परिवार' में फिर शहनाई बजने वाली है। जी हां, देओल परिवार में एक बार फिर शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। दरअसल, सनी देओल की बहन की बेटी यानी भांजी की शादी होने वाली है। इस रॉयल वेडिंग के लिए सनी आज ही उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने वेन्यू का दौरा किया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल ने खरीदी ड्रीम कार 
 

'बिग बॉस सीजन 17' में नजर आए जाने-माने यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। वजह कुछ और नहीं एक्टर की नई गाड़ी है, जो उन्होंने हाल ही में खरीदी है। यूट्यूबर ने नई सुपरकार लैम्बोर्गिनी हुराकैन एलपी 5802 खरीदी है, जिसकी कीमत फैंस को खूब चौका रही है। सोशल मीडिया पर अनुराग की इस गाड़ी के साथ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।'

 

19-20 फरवरी को गोवा में होंगे रकुल-जैकी के प्री-वेडिंग फंक्शन

बॉलीवुड तड़का टीम.एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों बॉयफ्रेंड व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी संग अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चा में हैं। इसी बीच दोनों की शादी से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की डेट और लोकेशन का पता लगा है।

 

विद्या बालन के नाम की फेक इंस्टा ID बना लोगों को भ्रमित कर रहा कोई शख्स 

बॉलीवुड तड़का टीम. आज कल सोशल फ्रॉड काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग कई जानी-मानी हस्तियों की फेक आइडी बनाकर भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर खूब ठगते हैं। अब हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन भी एक फेक इंस्टाग्राम का शिकार हो गई हैं। जैसे ही उन्हें इसकी खबर लगी तो उन्होंने लोगों को तुरंत सतर्क कर दिया है।

 

शौहर अरबाज का हाथ थाम पार्टी करने निकली शूरा

अरबाज खान और शूरा खान टिनसैलटाउन के न्यूलीवेड कपल है। मलाइका से तलाक और जाॅर्जिया से ब्रेकअप के बाद अरबाज ने प्यार को एक और मौका दिया और शूरा खान से शादी की। अरबाज ने दिसंबर 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा संग निकाह किया। वहीं शादी के बाद 18 जनवरी को शूरा ने खान परिवार के साथ अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट की। शूरा के 31वें बर्थडे पर खास पार्टी होस्ट की जिसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ। बर्थडे गर्ल शौहर अरबाज के साथ स्टाइलिश अंदाज में पहुंची। 

बेटे संग महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे सुनील शेट्टी

बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी  बेहद धार्मिक हैं। उन्हें अक्सर कई धार्मिक स्थलों पर स्पाॅट किया जाता है।  सुनील शेट्टी हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ  बेटे अहान शेट्टी भी नजर आए। सुनील शेट्टी बेटे अहान शेट्टी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों ने नंदी बाबा का ध्यान भी लगाया। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


'जय श्री राम' का नारा लगाकर नयनतारा ने मांगी माफी

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी फिल्म 'अन्नपूर्णी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म लंबे समय से विवाद में है। ये फिल्म तब विवाद में आ गई, जब इसमें भगवान राम को मांसाहारी बताया गया। फिल्म को लेकर इतना विवाद खड़ा हुआ कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया और FIR तक दर्ज हो गई। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगने के बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी से माफी मांगी है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वो खुद भगवान में पूजती हैं और किसी की भावनाओं को आहत करना उनकी टीम का मकसद नहीं था। नयनतारा ने इंस्टा पर लंबा सा नोट शेयर किया।

आइरा की शादी में सौतेली मां किरण राव ने की थी खूब मस्ती

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपूर शिखरे शादी के बंधन में बंधे है।उनकी शादी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। वहीं अब आइरा की सौतेली मां किरण राव ने इंस्टा पर शादी से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह खूब मस्ती करती दिख रही हैं।


देओल परिवार में फिर बजेगी शहनाई

झीलों की नगरी राजस्थान का उदयपुर शहर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी बहुत मशहूर है। यहां लगातार डेस्टिनेशन और रॉयल वेडिंग होती रहती हैं। यहां 10 दिन पहले फिल्म जगत से जुड़े एक परिवार की डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी और अब एक और होने वाली है। यह वेडिंग फिल्म जगत के जाने माने 'देओल परिवार' में होने वाली है। जी हां, देओल परिवार में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इस रॉयल वेडिंग के लिए सनी देओल आज ही उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने वेन्यू का दौरा किया। अब अगर आप सोच रहे हैं कि सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल घोड़ी चढ़ रहे हैं तो आप गलत है। सनी देओल के बेटे नहीं बल्कि देओल परिवार में सनी देओल की बहन की बेटी यानी भांजी की शादी होने वाली है।

डीपफेक का शिकार हुए सोनू सूद, बहरूपिए ने एक्टर का रूप धर की पैसे ऐंठने की कोशिश

फ्रॉड और जालसाजी करने वालों को अब एक और नया माध्यम मिल गया है। ये माध्यम है डीपफेक। फ्रॉड और जालसाज आम लोगों को डीपफेक वीडियो के जरिए बेवकूफ बनाकर नोट हड़पे जा रहे हैं। कुछ समय पहले रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट का डीप फेक वीडियो वायरल हो गया था। हाल ही सचिन तेंदुलकर का भी डीप फेक वीडियो सामने आया और अब सोनू सूद इसका शिकार हुए हैं। एक बहरूपिये ने सोनू सूद बनकर किसी जरूरतमंद परिवार को वीडियो कॉल किया और मदद के नाम पर पैसे ऐंठने की कोशिश की। 

राम की अयोध्या में 'लक्ष्मण' हैं बेघर: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पहुंचे सुनील लहरी को नहीं मिल रहा होटल रूम

 

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कुछ ही दिन बचे हैं। 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम की मूर्ति के अनावरण समारोह को लेकर हर भारतीय में अलग जोश देखने को मिल रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई सम्मानित लोग शामिल होंगे। सेलेब्स 17 जनवरी को अयोध्या पहुंचे और सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी शेयर की। 90's का सबसे चर्चित टीवी शो 'रामायण'में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, माता सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले सुनील लहरी राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह से पहले बुधवार को अयोध्या पहुंचे।  

Content Writer: suman prajapati

entertainment worldTop 10 newsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...