main page

एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का निधन... विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' देख इमोशनल हुईं सैम मानेकशॉ की बेटी,पढ़ें बाॅलीवुड की टाॅप खबरें

Updated 01 December, 2023 06:03:35 PM

टाॅप 10 खबरों में जानिए कि शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का निधन हो गया। विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर देखकर सैम मानेकशॉ की बेटी माया इमोशनल हो गई।

मुंबई: टाॅप 10 खबरों में जानिए कि शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का निधन हो गया। विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर देखकर सैम मानेकशॉ की बेटी माया इमोशनल हो गई। पढ़िए बाॅलीवुड की टाॅप 10 खबरें...

पहली पब्लिक अपीयरेंस: नई नवेली दुल्हन लिन लैशराम संग मुंबई पहुंचे रणदीप हुड्डा

 

रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर को लिन लैशराम संग शादी रचाई। कपल  इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधा। मैतेई रीति-रिवाज में दुल्हन बैठे हुए दूल्हे के चारों ओर सात बार फेरे लेती है। बाद में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। रणदीप हुड्डा ने भी इसी रीति रिवाज से शादी रचाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। शादी के बाद 30 तारीख को दोनों मुंबई पहुंचे। न्यूलीमैरिड कपल को देर शाम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।


दुखद: नहीं रहीं मलायालम एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी

 

 मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री मशहूर एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी अब हमारे बीच नहीं रही। एक्ट्रेस ने रुवार, 30 नवंबर की रात को केरल के तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वो 87 साल की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 


ढोल नगाड़ों और बोलियों के साथ हुआ वैद्य फैमिली की राजकुमारी का स्वागत

 

सिंगर राहुल वैद्य और उनकी एक्ट्रेस पत्नी दिशा परमार बी-टाउन के प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल सोशल मीडिया के जरिए दोनों फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इसी साल कपल ने अपनी जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम नव्या वैद्य रखा। नन्हीं नव्या के आने के बाद से ही कपल की लाइफ बस उसके इर्द गिर्द घूम रही हैं। कपल अक्सर अपनी बेटी नव्या की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है हालांकि वह हमेशा अपनी लाडली का चेहरा छिपा कर रखता है। 

 

यूरोपियन देश से दी गई थी गिप्पी ग्रेवाल और सलमान खान को धमकी

 

 कुछ दिनों पहले पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवार के कनाडा वाले बंगले पर दबाकर गोलीबारी हुई।इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली। इसके साथ ही  लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी इस मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को पता चला है कि आखिर धमकी भरा पोस्ट कहां से आया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने ट्रेस कर लिया है कि आखिर पोस्ट भेजने वाले आरोपियों की लोकेशन क्या थी। गिप्पी ग्रेवाल के घर फायरिंग के बाद फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने अकाउंट से धमकी दी गई थी जो कि यूरोपियन देश के जरिए पोस्ट जनरेट किया गया था।

 


दूसरी बार मां बनीं बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली

 

बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी।  सुभाश्री गांगुली  दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। घर में नन्हीं परी के आने के  बाद से ही सुभाश्री और उनके पति  राज चक्रवर्ती सातवें आसमान पर हैं। इस खुशखबरी को खुद कपल ने फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लाडली के नाम का भी खुलासा किया है। 

 

'शहनाज के सामने सिद्धार्थ ने ली थी अंतिम सांस' पारस छाबड़ा का खुलासा

 

 रियालिटी शो बिग बॉस 13 सबसे पसंदीदा सीज़न में से एक था। शो में  सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, शहनाज़ गिल, हिंदुस्तानी भाऊ, हिमांशी खुराना, असीम रियाज़ और विशाल आदित्य सिंह शामिल थे। सिद्धार्थ शुक्ला शो के विनर बने थे लेकिन वह लंबे समय तक स्टारडम का आनंद नहीं ले सके।  सिद्धार्थ 2 सितंबर, 2021 को कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह गए। उनके आकस्मिक निधन ने हर किसी को सदमा दिया। परिवार, दोस्तों के अलावा सिद्धार्थ के जाने से उनकी खास दोस्त शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई। सिद्धार्थ का यूं चला जाना शहनाज के जीवन में एक खालीपन छोड़ गया।  हालांकि, शहनाज मजबूती से इस दुख के लड़ी और पिछले कुछ महीनों में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी को फिर से जीना शुरू कर दिया। वहीं अब शो के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने दिवंगत अभिनेता के साथ अपने संबंध और शहनाज़ के बारे में अपने विचारों के बारे में विस्तार से बात की।एक इंटरव्यू के दौरान पारस छाबड़ा ने दिवंगत अभिनेता के साथ अपने संबंध और शहनाज़ के बारे में अपने विचारों के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि जब सिद्धार्थ ने अंतिम सांस ली उस दौरान शहनाज बिग बाॅस 13 विनर के साथ थीं। 

 

Bigg Boss 17: शो से हुई Sunny Arya की छुट्टी ! 

 

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 में इस समय खूब धमाल देखने को मिल रहा है। वहीं वीकेंट के वार में एक बड़ा धमाका होने वाला है। जहां एक तरफ इस वीकेंड के वार को सलमान खान की जगह करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। वहीं वीकेंड के वार एक मजेदार ट्वि्स्ट देखने को मिलेगा। दरअसल, फेमस यूट्यूबर सनी आर्या उर्फ तहलका से बेघर हो जाएंगे। जी हां, आपने ठीक सुना। शो का एक प्रोमो सामने आया जिसमें अभिषेक और सनी आर्या में काफी बड़ा झगड़ा देखने को मिला था।इस झगड़े में तहलका ने अपना आपा खोते हुए अभिषेक के साथ हाथापाई करने की कोशिश की। पहले उन्होंने अभिषेक की टी-शर्ट खींची और फिर उसे धक्का भी दिया था।सनी आर्या के इस बेहिवियर पर अब बिग बॉस ने बड़ा फैसला ले लिया है. बिग बॉस फेन पेज बिग बॉस तक के मुताबिक तहलका को उनके फिजिक्ल होने की वजह से शो से बाहर कर दिया गया है। बिग बाॅस से जुड़े एक पेज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 


ग्रीन वेलवेट सूट में शहनाज गिल का खूबसूरत अंदाज

 

 'पंजाब की कैटरीना' यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल दिन पर दिन निखरती जा रही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि शहनाज गिल हर लुक को ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। कोई फोटोशूट हो या पार्टी... शहनाज हमेशा अपने लुक से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। थैंक यू फॉर कमिंग एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपने फैशन से हर किसी का दिल जीत लिया।

 

रेड पटाखा बन पति निक जोनस संग डेट पर निकलीं प्रियंका

 

 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस 1 दिसंबर को अपनी पांचवीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर कपल डेट पर निकला।  न्यू यॉर्क से दोनों की आउटिंग की कई तस्वीरें सामने सामने आई हैं जिसमें दोनों का स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है।  प्रियंका रेड पटाखा बन निक संग डेट पर निकली। लुक की बात करें तो प्रियंका रेड ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। पीसी ने ब्लैक लाॅन्ग कोट से लुक को पूरा किया था। 

 


 विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' देख इमोशनल हुईं सैम मानेकशॉ की बेटी माया, बोलीं- 'नहीं रोक पाई आंसू'

 

बाॅलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को रिलीज हो गई है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। फिल्म में  विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ की मुख्य भूमिका निभाई है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब अब एक बातचीत में सैम मानेकशॉ की बेटी माया ने अपने पिता की बायोपिक पर प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा माया मानेकशॉ ने विक्की कौशल के अभिनय की तारीफ की है। एक इंटरव्यू के दौरान सैम मानेकशॉ की बेटी माया ने कहा कि वे अपने पिता की कहानी दिखाए जाने पर गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने कहा-'मैं अपने पिता की बायोपिक देख कर गर्व महसूस कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा, मैंने सैम बहादुर फिल्म दो बार देखी है। इस फिल्म को देख कर मैं अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई। फिल्म में कई सीन ऐसे है, जिसे देखकर मैं बहुत ज्यादा भावुक हो गई हूं।'

Content Writer: Smita Sharma

Sam Manekshaw Daughter Maya Vicky KaushalR SubbalakshmiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...