main page

हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक..पापा बने  FIR फेम विपुल रॉय..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 10 September, 2022 06:55:18 AM

सीरियल 'एफआइआर' फेम विपुल रॉय के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस की पत्नी मेलिस एटिसी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजने से कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। वहीं पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। इसके साथ

 

बॉलीवुड तड़का टीम. सीरियल 'एफआइआर' फेम विपुल रॉय के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस की पत्नी मेलिस एटिसी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजने से कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। वहीं पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। इसके साथ ही सिंगर ने शालिनी को 1 करोड़ की एलिमनी दी है। तो एक तरफ 'ये है मोहब्बतें' फेम कृष्णा मुखर्जी बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला संग सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई बड़ी खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर...

 

हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, सिंगर ने दी 1 करोड़ की एलिमनी

 

पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। शालिनी तलवार ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक अर्जी लगाई थी। वहीं अब हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। खबरों की माने तो शालिनी ने हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपए गुज़ारा भत्ता की मांग की थी। मगर अब दोनों के बीच 1 करोड़ पर समझौता हुआ। 

 

घर आई नन्हीं परी: पापा बने  FIR फेम विपुल रॉय, पत्नी मेलिस एटिसी ने दिया बेटी को जन्म

 

'FIR' फेम विपुल रॉय के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। विपुल रॉय पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी मेलिस एटिसी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजने से कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। 8 सितंबर 2022 को विपुल रॉय ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट करइस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।

 

'हमेशा तुम्हारे साथ' पति के शतक जड़ने पर सराबोर हुए अनुष्का के जज्बात

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कई मौकों पर दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे के लिए कितना मायने रखते हैं। वैसे तो अनुष्का शर्मा हमेशा ही अपने पति को सपोर्ट करने के लिए खड़ी रहती हैं लेकिन जब वो अपने करियर में कुछ अच्छा करते हैं तो अनुष्का हमेशा ही उनके लिए सपोर्ट दिखाती हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने पति-क्रिकेटर विराट कोहली पर गुरुवार को एशिया कप 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 71 वां शतक पूरा करने पर अपना प्राउड जाहिर किया।

 


नेवी अफसर संग 'ये है मोहब्बतें' फेम कृष्णा मुखर्जी ने की सगाई

'ये है मोहब्बतें' फेम कृष्णा मुखर्जी ने अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत कर ली है। कृष्णा मुखर्जी ने 8 सितंबर 2022 को अपने बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला से सगाई रचाई। चिराग एक नेवी ऑफिसर हैं। ऐसे में कपल ने नेवी स्टाइल में ही सगाई की।  कपल की सगाई में कृष्णा मुखर्जी के दोस्त व एक्टर अली गोनी अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ शामिल हुए। 

 


'वो मेरे पापा को मार देंगे' केआरके के बेटे ने अभिषेक बच्चन से लगाई मदद की गुहार

 

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं। उनके खिलाफ दो मामले दर्ज है।एक तो साल 2019 में महिला के साथ छेड़छाड़ का तो दूसरा विवादस्पद ट्वीट्स का। जहां छेड़छाड़ मामले में उन्हें जमानत मिल गई हैं। वहीं विवादस्पद ट्वीट्स मामले के चलते वह अभी भी जेल में हैं। इस बीच केआरके के बेटे ने पिता को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुंबई में उनके पिता को जान से मार सकते हैं। KRK के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए उनके बेटे फैसल कमाल ने देवेंद्र फडणवीस, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि वह भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह मर जाएं।

 

सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन पर पहुंचीं कंगना रनौत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर 2022 सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया और सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि भी दी, जहां देश के तमाम नेता, स्टार्स और कई जानी-मानी हस्तियां दिल्ली पहुंचीं। वहीं इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस कंगना रनौत, सिंगर मोहित चौहान और टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल हुईं कंगना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

 

Queen एलिजाबेथ के निधन से बॉलीवुड ने शोक की लहर

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 8 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनका 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड में निधन हो गया। महारानी के निधन से न सिर्फ ब्रिटेन बल्कि देश-विदेश में भी शोक की लहर है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी सोशल मीडिया के जरिए एलिजाबेथ के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

 

रणबीर के बाद बीफ खाने के बयान पर ट्रोल हुए विवेक अग्निहोत्री का करारा जवाब 
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही वह अपने एक पुराने वीडियो को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए, जिसमें वह बीफ खाने की बात कर रहे हैं। इसी बीच अब डायरेक्टर ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।

 

 पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी का खास पोस्ट


एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ एक परफेक्ट पत्नी और मां भी हैं। वह हर संकट के समय में अपने पति राज कुंद्रा का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती नजर आई हैं। आज उनके पति का बर्थडे है। 9 सितंबर को राज कुंद्रा अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 

ट्विंकल खन्ना ने खास अंदाज में दी पति अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी एक्ट्रेस अक्षय कुमार का आज बर्थडे है। 9 सितंबर को एक्टर पूरे 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार फैंस की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी अपने पति अक्षय को खास अंदाज में विश किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

Honey SinghVipul Roybig newsentertainment worldBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...