main page

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

Updated 06 July, 2022 07:53:46 AM

देश का एक राज्य असम इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। असम के 26 जिलों में अब भी बाढ़ का कहर जारी है और राज्य के 1600 गांव ऐसे हैं, जो बाढ़ में पूरी तरह डूब चुके हैं। ऐसे में कई लोग राज्य की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई सेलेब्स भी असम की मदद के लिए आगे आए हैं।पिछले दिनों आमिर खान  ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख दान किए थे। वहीं अब फिल्ममेकर करण जौहर ने सम बाढ़ राहत कार्य के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। करण जौहर ने राज्य की मदद के लिए 11 लाख रुपए का दान दिए हैं।

मुंबई: देश का एक राज्य असम इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। असम के 26 जिलों में अब भी बाढ़ का कहर जारी है और राज्य के 1600 गांव ऐसे हैं, जो बाढ़ में पूरी तरह डूब चुके हैं। ऐसे में कई लोग राज्य की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

कई सेलेब्स भी असम की मदद के लिए आगे आए हैं।पिछले दिनों आमिर खान  ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख दान किए थे। वहीं अब फिल्ममेकर करण जौहर ने सम बाढ़ राहत कार्य के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। करण जौहर ने राज्य की मदद के लिए 11 लाख रुपए का दान दिए हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

करण जौहर ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में ये राशि दान की है जिसकी जानकारी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए करण जौहर को उनकी आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद भी दिया।उन्होंने लिखा- 'मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए का योगदान देने के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस का आभारी हूं।'

 

रोहित शेट्टी को भी इस जरूरत की घड़ी में असम की मदद के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक साथ लाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-
रोहित शेट्टी को असम बाढ़ के लिए पूरे भारतीय फिल्म उद्योग को एक साथ लाने की उनकी पहल के लिए भी धन्यवाद।

Bollywood Tadka

इससे पहले रोहित शेट्टी और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में 5-5 लाख डोनेट किए थे। स्टार्स के इस कदम की इस कदम की तारीफ कर हुए उन्होंने लिखा था-'बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख के योगदान के साथ असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। मैं उनकी चिंता और उदारता के कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।'

फिल्म और संगीत निर्माता तथा टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने 11 लाख रुपए जबकि सिंगर सोनू निगम ने बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए का योगदान दिया था।


 

Content Writer: Smita Sharma

Karan JohardonatesAssam Chief Minister Relief FundAssam FloodBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...