बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार माता-पिता बनें हैं। 21 फरवरी को करीना कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। करीना के बेटे के जन्म के बाद ही फैंस उनके लाडले की झलक देखने के लिए बेताब थे।वहीं अब करीना ने अपने दूसरे बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई है। करीना ने international Women''s Day के मौके पर बेटे की पहली झलक दिखाई।
08 Mar, 2021 11:22 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार माता-पिता बनें हैं। 21 फरवरी को करीना कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। करीना के बेटे के जन्म के बाद ही फैंस उनके लाडले की झलक देखने के लिए बेताब थे।
वहीं अब करीना ने अपने दूसरे बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई है। करीना ने international Women's Day के मौके पर बेटे की पहली झलक दिखाई।
तस्वीर में करीना अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में उनका लाडले मां की बाहों से लिपटा हुआ सकून से सो रहा है। इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा- 'ऐसा कुछ नहीं है जो एक औरत नहीं कर सकती.. सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।'
बता दें कि करीना जब से मां बनी हैं, उनके दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। मनीष मल्होत्रा, करण जौहर से लेकर मालइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर तक, कई सेलीब्रिटी करीना के घर के बाहर स्पॉट हुए हैं।
करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के चार साल बाद करीना ने साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था। अब करीब 4 साल बाद वह दूसरी बार फिर से मां बनी हैं। करीना जहां दूसरी बार मां बनीं है तो वहीं सैफ अली खान चौथी बार पिता बनें हैं।