मॉडल, एक्ट्रैस और डिजाइनर केली ब्रूक का जन्म 23 नवंबर, 1979 को इंग्लैंड के केंट स्थित रॉचेस्टर में हुआ था।
23 Nov, 2016 11:13 AMलॉस एंजलिस: मॉडल, एक्ट्रैस और डिजाइनर केली ब्रूक का जन्म 23 नवंबर, 1979 को इंग्लैंड के केंट स्थित रॉचेस्टर में हुआ था। ब्रुक ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। इसके बाद उन्होंने कई ऐड में काम किया। 1997 में वे एक पल्प वीडियो 'हेल्प द एजेड' नजर आईं।
आपको बता दें कि उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत फिल्म 'सॉर्टेड' में एक छोटा सा किरदार निभाकर की थी। लीड रोल में उनकी पहली फिल्म 'स्कूल फॉर सिडक्शन' थी। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने टीवी सीरियलों में भी काम किया है और रियलिटी स्टार भी हैं। केली ने कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं। बर्थडे के मौके पर आपको केली की कुछ ग्लैमरस फोटोज दिखाने जा रहे हैं।