main page

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्कॉटलैंड घूमने निकलीं मलाइका अरोड़ा, खूबसूरत वादियों के बीच प्यार के पल बिताता दिखा कपल

Updated 19 April, 2023 04:04:33 PM

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अपने काम से वक्त निकालकर अक्सर एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते रहते हैं। अब हाल ही में अर्जुन-मलाइका मायानगरी की चकाचौंध से दूर स्कॉटलैंड घूमने निकल पड़े हैं, जहां दोनों प्यार के पल एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। उनके स्कॉटलैंड ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अपने काम से वक्त निकालकर अक्सर एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते रहते हैं। अब हाल ही में अर्जुन-मलाइका मायानगरी की चकाचौंध से दूर स्कॉटलैंड घूमने निकल पड़े हैं, जहां दोनों प्यार के पल एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। उनके स्कॉटलैंड ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

स्कॉटलैंड वेकेशन की तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा- ''सब गर्म और आरामदायक..ऐसा ही मैं आपके आसपास महसूस करती हूं …… @arjunkapoor'' 

Bollywood Tadka


शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन मलाइका स्कॉटलैंड की खूबसूरत वादियों के बीच प्यार के पल बिता रहे हैं। दोनों एक दूसरे के कंधे लगकर रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इस दौरान दोनों का विंटर लुक देखने को मिल रहा है। जहां मलाइका ब्लैक कोट और सिर पर कैप लगाए गॉर्जियस लग रही हैंं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन भी ब्लैक ब्लेजर और कैप में नजर आ रहे हैं। फोटोज में अर्जुन-मला की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर है, लेकिन ये कभी उनके प्यार के बीच रुकावट नहीं बना। हालांकि, दोनों अपने एज गैप को लेकर ट्रोल भी होते रहते हैं, लेकिन अर्जुन कई बार ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद करते नजर आते हैं।


 

Content Writer: suman prajapati

Malaika AroraenjoyScotlandvacationboyfriendArjun KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...