main page

मिलिंद ने मलाइका से बाॅयफ्रेंड अर्जुन संग आखिरी बात को लेकर पूछा सवाल, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस बोलीं-आई लव यू 2

Updated 16 September, 2021 03:40:13 PM

: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को फिल्मों से दूर रहकर भी लाइमलाइट में रहना बखूबी आता है। मलाइका कभी अपनी फिटनेस के चलते तो कभी लव रिलेशन को लेकर खबरों में आ जाती हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर का रिश्ता तो जग जाहिर है। इसी बीच मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अर्जुन कपूर को लिखा अपना रोमांटिक मैसेज पढ़कर सुनाती दिख रही हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को फिल्मों से दूर रहकर भी लाइमलाइट में रहना बखूबी आता है। मलाइका कभी अपनी फिटनेस के चलते तो कभी लव रिलेशन को लेकर खबरों में आ जाती हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर का रिश्ता तो जग जाहिर है। इसी बीच मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अर्जुन कपूर को लिखा अपना रोमांटिक मैसेज पढ़कर सुनाती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

यह वीडियो एक शो का है जिसमें एक्ट्रेस, मॉडल मिलिंद सोमन के सवालों के जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में मिलिंद सोमन मलाइका से सवाल करते हैं कि आपने अर्जुन को आखिरी मैसेज क्या किया है। इस सवाल का जवाब देते हुए मलाइका शर्माती हुई नजर आती हैं। फिर अपना फोन उठाते हुए कहती हैं कि उन्होंने 'आई लव यू टू' लिखा है। 

Bollywood Tadka

इसके बाद मिलिंद एक्ट्रेस से पूछते हैं कि उन्हें किस तरह का लड़का पसंद है डेटिंग के लिए। इस पर मलाइका कहती हैं कि उन्हें ऐसा इंसान पसंद है, जो एक बेहतरीन किसर हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MTV India (@mtvindia)

 

मलाइका की इस बात को सुन यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस की बाते इस ओर इशारा कर रही हैं कि अर्जुन एक बेहतरीन किसर हैं। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा जल्द ही मॉडल ऑफ द ईयर रियालटी शो में बतौर जज नजर आएंगी।

Content Writer: Smita Sharma

malaika aroraromantic massageboyfriendarjun kapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...