main page

कंगना रनौत पर भड़की मुंबई की मेयर,बोलीं- 'दो टके के लोग अदालत को राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं'

Updated 28 November, 2020 09:14:56 AM

बाॅम्बे हाई कोर्ट नें शुक्रवार को बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की याचिका पर सुनवाई की। उन्होंने कंगना के पक्ष में फैसला सुनाया और  बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को बड़ा झटका दिया। मुंबई हाइकोर्ट का फैसला कंगना के पक्ष में आने पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भड़क गईं।

मुंबई: बाॅम्बे हाई कोर्ट नें शुक्रवार को बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की याचिका पर सुनवाई की। उन्होंने कंगना के पक्ष में फैसला सुनाया और  बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को बड़ा झटका दिया। मुंबई हाइकोर्ट का फैसला कंगना के पक्ष में आने पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भड़क गईं।

Bollywood Tadka

उन्होंने कहा कि शिवसेना शासित बीएमसी कंगना के बंगले में तोड़फोड़ के मामले में अगला कोई कदम तय करने से पहले उच्च न्यायालय के फैसले का अध्ययन करेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कंगना के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी किया है।

Bollywood Tadka

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा- 'हम लोग भी हैरान हुए हैं एक नॉटी (इस शब्द का अर्थ संजय राउत के लिए हरामखोर है) जो रहती हिमाचल प्रदेश में है और हमारी मुंबई को पीओके कहती हैं। फिर उसके खिलाफ शिकायतें होती हैं।जो दो टके के लोग अदालत को भी राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं वो गलत हैं। क्योंकि ये मामला बदले का नहीं है। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कोर्ट ने जो फैसला किया है उसका अध्ययन करेंगे।'

 

बीएमसी मेयर का कहना है किवो कंगना को जानती तक नहीं हैं और उन्होंने कभी कंगना की फिल्में नहीं देखीं। उन्होंने बीएमसी की कार्रवाई को बदले की कार्रवाई’होने से नकारा। उन्होंने कहा-'कार्रवाई इसलिए हुई है क्योंकि कार्रवाई लायक कुछ था। मैं व्यक्तिगत रूप से यह भी नहीं जानती कि वह कौन थी। मैंने उसकी फिल्में कभी नहीं देखीं, क्योंकि समय नहीं है।'

Bollywood Tadka

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354 ए के संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा अतीत में दिए गये आदेशों को भी देखा जाएगा। धारा 354 ए नगर निकाय एवं उसके अधिकारियों को कोई भी अवैध निर्माण रोकने का अधिकार प्रदान करती है।


 

: Smita Sharma

Mumbai MayorKishori PednekarKangana RanautDo takke ke logBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...