: बाॅलीवुड की हसीनाएं अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन इन हसीनाओं को अलग-अलग जगह पर स्पाॅट किया जाता है। एक्ट्रेसेस अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। इन हसीनाओं के लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं।
24 Jul, 2019 04:52 PMमुंबई: बाॅलीवुड की हसीनाएं अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन इन हसीनाओं को अलग-अलग जगह पर स्पाॅट किया जाता है। एक्ट्रेसेस अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। इन हसीनाओं के लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा और जाह्नवी कपूर को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।
कृति सेनन
फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति सेनन अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। जब कृति को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया तब उनका अंदाज काफी अलग था। इस दौरान कृति ब्रा टाॅप के साथ मैचिंग प्लाजो में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।
इसके साथ कृति ने मैचिंग श्रग कैरी किया था। लाइट मेकअप में वह और भी खूबसूरत लग रही हैं। फुटविअर की बात करें तो उन्होंने व्हाइट सनीकर्स कैरी किए थे। इस दौरान कृति ने ब्राउन कलर का स्लिंग बैग कैरी किया था। एयरपोर्ट पर कृति ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।
काम की बात करें वह जल्द ही 'अर्जुन पटियाला' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह पहली बार पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के अपोजिट दिखेंगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा वरुण शर्मा भी हैं। अर्जुन पटियाला 26 जुलाई 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा कृति फिल्म 'पानीपत' में भी दिखेंगी।
परिणीति चोपड़ा
बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन में परिणीति एक से बढ़कर एक ड्रेसेस कैरी कर रही हैं। वहीं हाल ही में परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।
अपने बबली अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली परिणीति इस दौरान ब्लैक क्राॅप टाॅप और स्कर्ट में स्टनिंग दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, शेड्स और खुले बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फुटविअर की बात करें तो उन्होंने व्हाइट सनीकर्स कैरी किए थे। इस दौरान परिणीति ने आउटफिट से मैचिंग कैरी किया था। एयरपोर्ट पर परिणीति ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।
फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की बात करें तो इसमें परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। फिल्म की कहानी जबरन शादी करवाने की प्रथा पर आधारित है। इसके साथ ही परिणीति जल्द ही बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।
इसके लिए वह खूब प्रैक्टिस भी कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में होंगे।
जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड की 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल आइकन में से एक हैं। जाह्नवी अपने फैंस को अपनी एयरपोर्ट लुक से इंस्पायर्ड करती हैं। हाल ही में जाह्नवी की कुछ तस्वीरों वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में जाह्नवी व्हाइट सूट में खूबसूरत दिख रही हैं। जाह्नवी ने फुल शीयर स्लीव्ज के प्रिंटेड कुर्ते को प्लाजो और मैचिंग प्रिंटेड दुपट्टे के साथ पेयर किया है। उन्होंने अपने लुक को सिल्वर चूड़ियों और झुमकों से एक्सेसराइज किया है।
इस दौरान वे पिंक लिप्स के साथ सबटल मेकअप में दिख रही हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो जान्हवी ने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ खुला रखा है। उनका ये लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद कंफर्टेबल भी लग रहा है।
22 की उम्र में एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती है और अक्सर जिम आते जाते हुए नजर आती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी इन दिनों वह 'कारगिल गर्ल' फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी दिखाई देंगी।