main page

पति निक और परिवार संग स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही हैं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें आईं सामने

Updated 31 December, 2018 11:09:47 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। बर्फ से भरे पहाड़ों पर प्रियंका पति निक जोनास के साथ रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। बर्फ से भरे पहाड़ों पर प्रियंका पति निक जोनास के साथ रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

Bollywood Tadka

इस दौरान उनके साथ निक के भाई जो जोनास और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर भी हैं। हाल ही में उनकी तस्वीरें सामने आईं हैं। सोफी टर्नर और प्रियंका चोपड़ा ने बर्फ की वादियों में जमकर मस्ती की।

Bollywood Tadka

इस दौरान सब बर्फ पर स्कीइंग करते भी दिखाई दिए। बता दें कि इस वेकेशन में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और निक के छोटे भाई फ्रैंकी भी हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

लॉस एंजेलिस में होगा एक और रिसेप्शन

हाल ही में खबरें आ रही हैं कि दोनों लॉस एंजेलिस में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे। यह रिसेप्शन जनवरी के आखिरी हफ्ते में आयोजित किया जाएगा।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट्स के अनुसार इस पार्टी में ड्वेन जॉनसन, एलेन डिजेनर्स और मेगन मार्कल जैसी कई स्टार्स शामिल हो सकते हैं। दोनों 10 जनवरी को स्विट्जरलैंड से वापसी करेंगे। इसके बाद ये कपल न्यू ईयर के लिए लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन रवाना होंगे।

Bollywood Tadka

 

दो रीति-रिवाज से हुई थी निकयंका की शादी

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए।

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो हनीमून से लौटने के बाद प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के अगले शैड्यूल के लिए मुंबई वापस आएंगी। वहीं फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वह लॉस एंजेलिस जाएंगी, जहां उनकी तीसरी रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। हालांकि अभी तक वेन्यू के बारे में फैसला नहीं किया गया है। 

Bollywood Tadka

 

जो जोनस

Bollywood Tadka

सोफी टर्नर

Bollywood Tadka

: Konika

priyanka chopra hindi newsnick jonas hindi newsjoe jonas hindi newssophie turner hindi newsenjoyingholidayfamilyBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...