main page

परिणीति-राघव के सगाई फंक्शन में छाईं प्रियंका चोपड़ा, इंडो वेस्टर्न लुक में 'देसी गर्ल' ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Updated 14 May, 2023 05:24:54 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने फाइनली आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग सगाई कर अपने रिश्ते को अनाउंस कर दिया है। कपल की सगाई 13 मई को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई। परिणीति की इंगेजमेंट सेरेमनी अटेंड करने के लिए उनकी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा स्पेशल विदेश से इंडिया आई

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने फाइनली आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग सगाई कर अपने रिश्ते को अनाउंस कर दिया है। कपल की सगाई 13 मई को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई। परिणीति की इंगेजमेंट सेरेमनी अटेंड करने के लिए उनकी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा स्पेशल विदेश से इंडिया आईं। उन्होंने अपनी बहन की सगाई में इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया और खूब महफिल लूटी। अब उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

 

लुक की बात करें तो बहन परिणीति की सगाई में प्रियंका चोपड़ा ने नियोन येलो कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी।

Bollywood Tadka

 

स्ट्रेपलेस इस ड्रेस के साथ गले में उन्हें चेन और हाथ में खूबसूरत ब्रेसलेट पहना।

Bollywood Tadka

 

मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया और ओवरऑल लुक में बेहद स्टाइलिश और गॉर्जियस लग रही हैं।

Bollywood Tadka

 

पार्टी में एंट्री करते ही पीसी ने सबका अटेंशन अपनी तरफ खींच लिया और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं।

Bollywood Tadka

 

बता दें, बहन परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा अकेले ही भारत आई हैं। इससे पहले प्रियंका 31 मार्च, 2023 को अपनी बेटी मालती मैरी को पति निक जोन संग पहली बार इंडिया लेकर आई थीं। उस दौरान उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka Choprastole limelightParineeti ChopraRaghav Chadhaengagement functionHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...