main page

राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा...पापा बने धीरज धूपर...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 11 August, 2022 07:04:16 AM

मनोरंजन जगत के सितारे आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के हार्ट अटैक की खबर ने सबको चौका दिया। राजू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत ही दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। वहीं 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर और उनकी एक

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत के सितारे आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के हार्ट अटैक की खबर ने सबको चौका दिया। राजू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत ही दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। वहीं 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी विन्नी अरोड़ा के घर बेटे की किलकारी जो गूंजी है। फैंस कपल को जमकर बधाइयां देते नजर आ रहे हैं तो एक ओर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की एक लैग फ्रैक्चर हो गई है। इस जानकारी के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जानने के लिए आइए डालते हैं एक नजर टॉप 10 न्यूज पर 

  

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा

 

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव को तुरंत ही दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है।  बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव जब जिम में वर्कआउट कर रहे थे तो उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया।

 

मुकेश खन्ना का विवादित बयान- 'कोई लड़की अगर किसी लड़के से सेक्स करने को बोले तो वो धंधा कर रही है'

 

दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर अपने बिगड़े बोल की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं।  मुकेश खन्ना हर बार कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो उन्हें लोगों के निशाने पर ले आती है। एक बार फिर उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में उन्होंने लड़की, सेक्स  लेकर ऐसी बातें कहीं जिसके बाद लोगों ने उनको जमकर लताड़ दिया। दरअसल, एक्टर मुकेश खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं- कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं तो वो लड़की, लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है । 

 

 

पापा बने धीरज धूपर, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने दिया बेटे को जन्म 

 

'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी विन्नी अरोड़ा इस समय सातवें आसमान पर हैं। आखिर हो भी क्यों ना कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी जो गूंजी है। जी हां,आपने ठीक पढ़ा एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने 10 अगस्त को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी की जानकारी धीरज धूपर ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी।

 

शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी को आई चोट

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस को सेट पर चोट आ गई है। शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की एक लेग फ्रैक्चर हो गई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। उनका पोस्ट देखने के बाद फैंस चिंता में आ गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।

 


अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस मेहंदी सेरेमनी

 

पाॅप सिंगर अर्जुन कानूनगोऔर कार्ला डेनिस पिछले 7 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब ये कपल 10 अगस्त को अपनी लाइफ के नए फेज की शुरुआत करने जा रहे हैं। कार्ला डेनिस आज अर्जुन की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। कपल की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में अर्जुन और कार्ला की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में कपल का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। 

 

 


बंगाली एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने की सुसाइड की कोशिश

 

बंगाली इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने अपने कोलकाता वाले घर पर कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की। इस वजह से उन्हें काफी चोट आई हैं। इस दौरान का वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है। वीडियो में एक्टर की गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं। यहां तक कि उनका चेहरा भी खून से पूरा लथपथ नजर आ रहा है। उनके इस खतरनाक कदम को उठाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

 

नहीं थम रहा रणवीर सिंह के फोटोशूट पर बवाल

 

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। रणवीर के खबरों में बने रहने की वजह उनका नेक्ड फोटोशूट है। जैसे ही रणवीर सिंह की ये तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने  उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं कहीं-कहीं तो उनके खिलाफ केस तक दर्ज कर दिया गया था। वहीं अब रणवीर सिंह के विवादित फोटोशूट को लेकर कोलकाता के हाईकोर्ट में पब्लिकल इंट्रेस्ट लिटिगेशन यानी पीआईएल (PIL) दायर की गई है। 

 

डेंगू की चपेट में आईं कंगना रनौत

 

 बाॅलीवुड क्वीन कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कंगना डेंगू की चपेट में आ गई हैं। बीमार होने के बावजूद भी वह आराम करने की बजाए अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'इमरजेंसी' के सेट पर काम करने में लगी हुई हैं। कंगना की इस ज्जबे को देख ये कहना गलत नहीं है कि वह अपने काम को लेकर काफी सीरियस है। कंगना के डेंगू की चपेट में आने की जानकारी एक्ट्रेस की टीम ने दी। इसके साथ साथ ही तेज बुखार में भी काम करने के उनके पैशन की सराहना भी की है।

 

चारु असोपा का पति राजीव सेन के पैचअप पर बयान

 

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और एक्ट्रेस चारु असोपा की शादीशुदा जिंदगी में क्या चल रहा है, किसी को समझ नहीं आ रहा। जगजाहिर है कि दोनों की जिंदगी में काफी उथल पुथल मची हुई है। इन सब के बीच बीते दिनों चारु असोपा ने भी पति संग अपने बिगड़े रिश्ते पर बात की थी और कहा था कि वो तलाक लेना चाहती है। वहीं राजीव ने भी अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, इन सब उलझनों के बीच ये विवादित कपल एक बार फिर साथ दिखा। दोनों एक दूजे के गल लग पोज देते नजर आए। इस तस्वीर ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर लोगों को कंफ्यूज कर दिया। इसी बीच हाल ही में दोनों ने एक इंटरव्यू में इस फोटो को लेकर अपना बयान दिया।

 

देश के खिलाफ साजिश रचने वालों पर फूटा विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने माने डायरेक्टर्स में से एक हैं, जो अपने काम के साथ-साथ बेबाक अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों जब पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच खबर आई कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किग्रा आईडीडी बरामद कर लिया। ऐसे में अब स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह की साजिश रचने वालों के खिलाफ विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा फूटा है।


 

Content Writer: suman prajapati

Raju SrivastavaDheeraj Dhuparbig newsentertainment worldBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...