अब तक कई सेलिब्रेटीज वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि कईयों ने इस डेडली वायरस को मात भी दे दी है और अपनी पहले वाली रोटीन में फिर से लौट आए हैं। कुछ दिनों पहले कोरोना का शिकार हुए टॉलीवुड एक्टर राम चरण ने भी अब कोरोना वायरस को हरा दिया है और अपने काम पर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
12 Jan, 2021 05:08 PMबॉलीवुड तड़का टीम. अब तक कई सेलिब्रेटीज वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि कईयों ने इस डेडली वायरस को मात भी दे दी है और अपनी पहले वाली रोटीन में फिर से लौट आए हैं। कुछ दिनों पहले कोरोना का शिकार हुए टॉलीवुड एक्टर राम चरण ने भी अब कोरोना वायरस को हरा दिया है और अपने काम पर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, आपको बताते हुए ये खुशी हो रही है कि मैं कोविड-19 नेगेटिव आ गया हूं। काम पर वापस लौटने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इसके साथ ही एक्टर ने अपने फैंस को दुआओं के लिए शुक्रिया भी किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में राम ने लिखा,'वापस आकर बेहद खुशी हो रही है।'
इसके अलावा एक्टर ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए नेगेटिव आने की खबर दी है।
बता दें दो हफ्ते पहले, राम चरण कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी एक्टर ने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी।
काम की बात करें तो राम चरण जल्द ही फिल्म RRR में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन एसएस राजमौली ने किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अहम किरदार में नजर आएंगी।