main page

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर झूमे बॉलीवुड स्टार्स, हॉस्पिटल में भर्ती हुए सैफ अली खान..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 22 January, 2024 06:01:49 PM

आज 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। ऐसे में देश का कोना-कोना राममय हुआ पड़ा है। राम भक्तों में खूब भक्ति देखने को मिल रही है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रभू के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, इस खुशी भरे माहौल के बीच एक्टर सैफ अली खान  कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही है। इस खबर के सामने आने के बाद सैफ के फैंस उनके लिए चिंतित

बॉलीवुड तड़का टीम. आज 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। ऐसे में देश का कोना-कोना राममय हुआ पड़ा है। राम भक्तों में खूब भक्ति देखने को मिल रही है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रभू के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, इस खुशी भरे माहौल के बीच एक्टर सैफ अली खान  कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही है। इस खबर के सामने आने के बाद सैफ के फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

'हनुमान' के मेकर्स ने राम मंदिर के लिए दिया 2.66 करोड़ का दान

 

अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की गूंज चारों तरफ है। हर कोई भगवान राम का स्वागत करने के लिए तैयार है। 22 जनवरी यानि आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। इन सबके बीच फिल्मी दुनिया के लोग इस मंदिर के निर्माण में अपना-अपना योगदान भी दे रहे हैं। तेज सज्जा की फिल्म 'हनुमान' के मेकर्स ने भी राम मंदिर के उद्घाटन के लिए दिल खोलकर दान किया। उन्होंने मंदिर के लिए करोड़ों का दान किया है। यह गुड न्यूज निजाम में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दी है। 'हनुमान' के मेकर्स ने राम मंदिर के उद्घाटन के लिए 2.66 करोड़ रुपए दान में दिए हैं।


राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे अक्षय कुमार

राम लला की 'प्राण-प्रतिष्ठा' कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। 22 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर  की भव्य प्राण प्रतिष्ठा आज होने वाली है। इस कार्यक्रम को पूरे देश में लाइव देखा जाएगा। वहीं इस ऐतिहासिक समारोल में विभिन्न धार्मिक प्रमुखों और 'धर्म गुरुओं' के साथ बॉलीवुड और खेल जगत के भी कई सेलेब्स शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं।  अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल ,कैटरीना कैफ, कंगना रनौत,अनुपम खेर  जैसे सेलेब्स अयोध्या पहुंच गए हैं हालांकि राम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों का दान करने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अयोध्या नहीं पहुंचे हैं। वह राम लला की प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे  इसकी बड़ी वजह सामने आई है।   

शुभ घड़ी आई, राम लला की हुई मुंह दिखाई

आखिरकार देशवासियों का 500 साल का इंतजार पूरा हो गया है। राम नगरी अयोध्या में राम लला विराजमान हो गए हैं। देश के प्रधानमंत्री में  पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीरामजन्मभूमि गर्भगृह के भीतर रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। इस दौरान देश के बड़े-बड़े नेताओं के अलावा बाॅलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टार्स भी मौजूद थे।  मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली झलक सामने आई है। सामने आई तस्वीर में पांच साल के रामलला का रूप बहुत ही मनहोहक और आंखों में बस जाने वाला है। 

 

हवाई जहाज में खूब लगे 'जय श्री राम' के जयकारे, यात्रियों संग प्रभू के रंग में रंगे अनुपम खेर 
 

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम भक्तों में एक अलग ही उल्लास देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अयोध्या रवाना हो रहे हैं। वहीं, इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी राम नगरी पहुंच चुके हैं। इसी बीच उन्होंने राम भक्तों के साथ फ्लाइट की यादगार यात्रा की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह लोगों के साथ खूब जय श्री राम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

 

पता नहीं कितनी चिताएं जलीं, तब हमें 22 जनवरी देखना नसीब हुआ..राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोले मनोज मुंतशिर


श्री राम जी के स्वागत में अयोध्या आज दुल्हन की तरह सजी है। अब से थोड़ी ही देर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई नामी हस्तियां इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए राम नगरी पहुंच गई हैं। इसी बीच 'आदिपुरुष' के डायलॉग के लिए सुर्खियों में आए मनोज मुंतशिर शुक्ला का राम मंदिर को लेकर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

 

कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती सैफ अली खान
 

एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को सुबह 8 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही है। इस दौरान उनके साथ पत्नी करीना कपूर भी वहां मौजूद हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सैफ के फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं और उनकी जल्द सलामती की दुआ कर रहे हैं।

 

राम मंदिर निर्माण में स्टार्स का योगदानः अनुपम खेर ने दी ईंटें, पवन कल्याण ने दिए 30 करोड़  

 

ऐसे में पूरा देश श्री राम भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होने पर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इंडस्ट्री से कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए तगड़ा योगदान दिया।

 

प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर राममय हुईं शिल्पा शेट्टी, भगवा साड़ी पहन फहराया श्रीराम नाम का झंडा
 
आज 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। ऐसे में देश का कण-कण राममय हुआ पड़ा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने पर मुंबई के सिद्धिविनायक टेम्पल पहुंची, जहां वह श्री राम का झंडा फहराती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए बेटे संग श्री राम नगरी पहुंचे अमिताभ बच्चन

आखिर वो दिन आ गया जिसका पूरे भारत को इंतजार था। अयोध्या में लंबे समय से राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार अब कुछ ही समय में खत्म होने वाला है। 22 जनवरी यानि आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। वहीं, एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा। इस शुभ अवसर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं।   इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं।

 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से सामने आई हेमा मालिनी की तस्वीरें
 
आज 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। ऐसे में देश का कोना-कोना राममय हुआ पड़ा है। राम भक्तों में खूब भक्ति देखने को मिल रही है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रभू के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच राम मंदिर से एक्ट्रेस हेमा मालिनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। 

Content Writer: suman prajapati

Ram MandirJai Shree RamRam Mandir consecrationbig newsentertainment world ​Television NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...