main page

टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर की संदिग्ध हालातों में मौत, 4 महीने की प्रेग्रेंट हैं रुबीना दिलाइक..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 01 September, 2023 05:56:33 PM

मलयालम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अपर्णा नायर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस का शव उनके घर में कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह महज 31 साल की थीं। एक्ट्रेस के यूं अचानक निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की प्रेग्नेंसी की खबरें तूल पकड़ रही हैं। हालांकि, इन सब खबरों की एक्ट्रेस ने अभी पुष्टि नहीं की है। इसी बीच रुबीना से जुड़े एक शख्स ने मीडिया से बातचीत में उनकी प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर दिया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयालम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अपर्णा नायर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस का शव उनके घर में कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह महज 31 साल की थीं। एक्ट्रेस के यूं अचानक निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की प्रेग्नेंसी की खबरें तूल पकड़ रही हैं। हालांकि, इन सब खबरों की एक्ट्रेस ने अभी पुष्टि नहीं की है। इसी बीच रुबीना से जुड़े एक शख्स ने मीडिया से बातचीत में उनकी प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर दिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

CM ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को बांधी राखी, सांसद जया ने गर्मजोशी से किया 'दीदी' का स्वागत


30 और 31 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। बहनें दूर-दूर से चलकर अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने आईं, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। वहीं, इस खास अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महानायक अमिताभ बच्चन को राखी बांधने उनके बंगले जलसा पहुंचीं। बताया जा रहा है कि अमिताभ ने ममता दीदी को अपने घर चाय पर बुलाया था।

 

प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड मामला: कोर्ट ने राहुल राज सिंह को राहत देने से किया इनकार

उस वक्त सबके पैरों के तले से जमीन खिसक गई थी, जब टीवी शो 'बालिका वधू' फेम प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। साल 2016 में प्रत्युषा बनर्जी ने सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद फैंस को विश्वास नहीं हो रहा था कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रहीं। प्रत्युषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का सारा आरोप उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आया था। तब से यह मामले कोर्ट में चल रहा है। अब हाल ही में इस मामले में राहुल को बड़ा झटका मिला है। कोर्ट ने राहुल राज सिंह को राहत देने से इनकार कर दिया है।

 

टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर की संदिग्ध हालातों में मौत
 

मनोरंजन जगत से चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। मलयालम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अपर्णा नायर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस का शव उनके घर में कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह महज 31 साल की थीं। एक्ट्रेस के यूं अचानक निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।  

 

4 महीने की प्रेग्रेंट हैं एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक

एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द मां बनने वाली हं। हालांकि, इन सब खबरों की एक्ट्रेस ने अभी पुष्टि नहीं की है। इसी बीच रुबीना से जुड़े एक शख्स ने मीडिया से बातचीत में उनकी प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर दिया है।

 

मां के बर्थडे पर सनी देओल ने शेयर की अनमोल तस्वीरें

'गदर 2' से सुर्खियां बटोर रहे एक्टर सनी देओल की मां प्रकाश कौर आज बर्थडे है। मां के इस खास दिन पर एक्टर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। मां के लिए किए गए सनी के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और प्रकाश कौर को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

 

हर समय तुम्हें बहुत याद करूंगी..बेटों के नाम माधुरी दीक्षित का भावुक पोस्ट 
 

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आतीं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर खुद से जुड़े अपडेट फैंस को देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोनों बेटों के साथ तस्वीरें शेयर कीं और खास नोट भी लिखा। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।

 

Tira लॉन्च इवेंट में कियारा आडवाणी की स्टाइलिश एंट्री
 

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी काम के अलावा अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें अपने लुक से लाइमलाइट चुराना अच्छे से आता है। अब हाल ही में 'शेरशाह' एक्ट्रेस मुंबई में आयोजित हुए टीरा लॉन्च इवेंट में लुक के जलवे बिखेरती दिखीं। इवेंट से एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...