हाल ही में GQ अवॉर्ड का आयोजन मुंबई में किया गया। इस अवॉर्ड में कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। लेकिन वही एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल के साथ नजर आईं। इस दौरान ऋचा काफी हॉट लग रही थी। अली फजल भी उनके साथ काफी हैंडसम लग रहे थे। इस इवैंट में ऋचा ने पिंक कलर की ड्रैस पहनी थी, वहीं फजल भी
27 May, 2018 11:32 AMमुंबई: हाल ही में GQ अवॉर्ड का आयोजन मुंबई में किया गया। इस अवॉर्ड में कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। लेकिन वही एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल के साथ नजर आईं।
ऋचा चढ्डा अपने बीएफ के साथ पहुंची GQ अवॉर्ड में
इस दौरान ऋचा काफी हॉट लग रही थी। अली फजल भी उनके साथ काफी हैंडसम लग रहे थे। इस इवैंट में ऋचा ने पिंक कलर की ड्रैस पहनी थी, वहीं फजल भी सूट-बूट में काफी जच रहे थे। ऋचा और अली ने एक दूसरे के साथ जमकर पोज दिए।
बता दें कि अली और ऋचा ने 'फुकरे' फिल्म में साथ काम किया है। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अली और ऋचा अक्सर ही साथ में घूमते, टाइम स्पेंड करते स्पॉट किए जाते हैं। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)
हाल ही में अली ने एक समाचार पत्र को बताया था कि गुजरते समय के साथ ऋचा से उनकी दोस्ती गहरी होती जा रही है। ऋचा अपने बोल्ड बयानों को लेकर अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ऋचा हाल ही में फिल्म 'दास देव' में नजर आई थीं। ऋचा को फिल्म 'फुकरे' में उनके भोली पंजाबन रोल के लिए जाना जाता है।