हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में सपना का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में सपना ओले खाती नजर आ रही हैं।
08 Feb, 2019 10:34 AMमुंबई: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में सपना का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में सपना ओले खाती नजर आ रही हैं। दरअसल, बीते दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई थी। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। सपना भी इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठाती दिखीं। सपना का ओले खाते हुए का वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस दौरान सपना का लुक एकदम सिंपल है। उन्होंने बाल बांधे हुए थे और लाइट पिंक कलर की स्वेटशर्ट पहनी है।
बता दें कि सपना जल्द ही फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्टस' में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी चार कॉलेज फ्रेंड्स की हैं। इसमें विक्रांत आनंद, जुबैर के. खान, अंजू जाधव, नील मोटवानी और साईं भलाल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म सपना आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में सपना पुलिस की वर्दी में एक्शन और स्टंट्स करती भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन हैदी अली अबरार ने किया है। यह फिल्म 8 फरवरी को रिलीज हो रही है।