बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ थाईलैंड में वेकेशन मना रही हैं। यहीं शमिता ने बीते दिनों अपना 40 वां बर्थडे मनाया था। हाल ही में शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है।
03 Feb, 2019 12:08 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ थाईलैंड में वेकेशन मना रही हैं। यहीं शमिता ने बीते दिनों अपना 40 वां बर्थडे मनाया था। हाल ही में शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है।
इस वीडियो में शिल्पा ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। वहीं शमिता रेड बिकिनी में दिख रही हैं। दोनों पूल में काफी मस्ती करती दिख रही हैं। इसके साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- मरमेड बनें और लहरें बनाएं... पूल को हॉट बनाने का यह एक तरीका है। उनका यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा इन दिनों रियालिटी शो 'सुपर डांसर 3' को जज कर रही हैं। इसमें शिल्पा के अलावा फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु और गीता कपूर भी हैं। वहीं शमिता इन दिनों फिल्मों से दूर टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रही हैं।