main page

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेमस एक्ट्रैस ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें

Updated 26 November, 2015 01:33:45 PM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' वर्षा उर्फ पूजा जोशी भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। बीते रोज उन्होंने अकोला बेस्ड बिजनेसमैन मनीष के साथ सात फेरे लिए। वेडिंग सेरेमनी मुंबई में हुई।

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' वर्षा उर्फ पूजा जोशी भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। बीते रोज उन्होंने अकोला बेस्ड बिजनेसमैन मनीष के साथ सात फेरे लिए। वेडिंग सेरेमनी मुंबई में हुई।

अपनी शादी के बारे में पूजा ने कहा, "फाइनली, मैं शादी कर रही हूं। हमेशा से मेरा सपना था कि मेरी शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ हो। खुश हूं कि सब कुछ प्लान के मुताबिक हो रहा है। हनीमून के लिए हम केरल जाने का प्लान बना रहे हैं।"

इस शादी के मौके पर रोहन मेहरा, अंशुल कौर, लता सभरवाल, संजीव सेठ सहित कई टीवी एक्टर्स दिखाई दिए। सभी ने कपल को शुभकामनाएं दीं। पूजा की बेस्ट फ्रेंड मुग्धा चाफेकर और प्रोड्यूसर रंजन शाही भी गुड विशेज देने पहुंचे थे।

शादी से ठीक एक दिन पहले पूजा की फैमिली ने उनकी संगीत सेरेमनी होस्ट की थी। इस मौके पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लीड एक्ट्रेस हिना खान और अन्य स्टार्स मौजूद रहे थे।

 
:

yeh rishta kya kehlata haipooja joshiwedding

loading...