main page

निर्णायक होना एक बड़ी जिम्मेदारी जैकलीन

Updated 28 July, 2016 09:42:04 AM

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीज डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा-9’ की निर्णायक बनने जा रही हैं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीज डांस रियेलिटी शो‘झलक दिखला जा-9’की निर्णायक बनने जा रही हैं।  

जैकलीन इस शो में फिल्मकार करण जौहर और कोरियोग्राफर करन हेगड़े के साथ निर्णायक हैं । जैकलीन ने कहा, मेरे लिए यह एक नया और अलग अनुभव है। मेरे साथ बेहतरीन सह- निर्णायक हैं और इसमें काफी मजा आने वाला है। ऐसे प्रतिभागियों का निर्णायक होना एक बड़ी जिम्मेदारी हैं, जो स्वयं इतने लोकप्रिय हैं।  

जैकलीन की फिल्म ढि़सूम प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम और वरुण धवन भी अहम भूमिका में हैं। ढिशूम’में अपने किरदार के बारे में जैकलीन ने कहा, यह एक मस्त मौला इंसान का किरदार है। इसमें मुझे काफी मजा आया, क्योंकि इसमें मुझे वह करने के लिए मिला, जो अक्सर लड़के किया करते हैं।

 
:

Jacqueline Fernandezjhalak dikhla jaajudge

loading...