main page

तो इस कारण सोहा-कुणाल नहीं जा पाएंगे हनीमून

Updated 24 January, 2015 03:48:44 PM

दो साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे सोहा अली खान और कुणाल खेमू 25 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन दोनों फिलहाल हनीमून पर नहीं जाएंगे।

मुंबई: दो साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे सोहा अली खान और कुणाल खेमू 25 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन दोनों फिलहाल हनीमून पर नहीं जाएंगे।

इस बात की पुष्टि खुद सोहा ने एक इंटरवियू में दी है, 'मुझे फरवरी में घायल 2 की शूटिंग करनी है। इसलिए अभी हनीमून का कोई प्लान नहीं है। यूरोप में मौसम अच्छा होने के बाद हम हनीमून पर जाएंगे। संभवत: गर्मियों में।'

सोहा और कुणाल की शादी बिल्कुल सादगी से होगी। सोहा की शादी को लेकर उनकी भाभी करीना कपूर बहुत उत्साहित हैं और शादी से जुड़ी सभी गतिविधियों में शरीक हो रही हैं। कल सोहा की मेहंदी की रस्म भी हो गई, जिसमें परिजनों के अलावा सलमान खान की बहन अर्पिता, कोंकणा सेन शर्मा और नेहा धूपिया भी शामिल हुईं।

:

Soha Ali KhanKunal KhemuhoneymoonBollywood news

loading...