main page

घर में अकेली सनी लियोन के साथ शख्स ने किया था कुछ ऐसा, घबराकर बदलना पड़ा था घर

Updated 28 October, 2017 02:52:45 PM

आज कल हक एक्टर सोशल मीडिया का प्रयोग करता है। लेकिन कुछ अच्छे अनुभव के साथ-साथ बुरे अनुभव भी होते हैं। ऐसे में सनी लियोन ने सोशल मीडिया से जुड़ा एक ऐसा भयानक ‌किस्सा शेयर किया है

मुंबई: आज कल हक एक्टर सोशल मीडिया का प्रयोग करता है। लेकिन कुछ अच्छे अनुभव के साथ-साथ बुरे अनुभव भी होते हैं। ऐसे में सनी लियोन ने सोशल मीडिया से जुड़ा एक ऐसा भयानक ‌किस्सा शेयर किया है जिसमें सोशल मीडिया उनकी जान का दुश्मन बन गया था।

 

Bollywood Tadka

 

सनी 'आकांक्षा अगेन्‍स्ट हैरासमेंट' नाम के एक एनजीओ से जुड़ी हैं। ये एनजीओ साइबर क्राइम से जुड़े मुद्दों पर काम करती हैं। इसी के एक इवेंट में शामिल होने के दौरान सनी ने बताया, 'एक शख्स ने मुझे सोशल मीडिया पर धमकी दी कि वो मेरे घर आकर नुकसान पहुंचाएगा। उस समय डेनियल भी देश से बाहर थे।'

Bollywood Tadka

 

सनी ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर फैन भी हैं तो हेटर भी। धमकी देने के बाद वो शख्स मेरे घर के बाहर आ गया और दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगा। मुझे बहुत डर लग रहा था। मैं घर पर अकेली थी। मैं हाथ में चाकू लिए दरवाजे के पास खड़ी रही। इस घटना ने मुझे बुरी तरह डरा दिया था।'

 

Bollywood Tadka

सनी बताती हैं कि इस घटना के बाद उन्होंने वो घर बदल दिया। सनी का कहना है कि लोग थोड़ी देर की पॉपुलैरिटी के लिए इस तरह की हरकत कर देते हैं। लेकिन ये खतरनाक है। हमें ऐसी चीजों के लिए जागरूक होना जरूरी है। कुछ लड़के-लड़कियां सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी हरकतों से परेशान होकर सुसाइड तक कर लेते हैं।

:

personal experienceSunny Leonecyber bullying

loading...