दीपिका पादुकोण फैशन की बेताज बादशाह हैं। दीपिका जब भी बाहर निकलती हैं तो अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। उनके ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक से लेकर उनके कैजुअल एयरपोर्ट आउटफिट तक एक्ट्रेस का फैशन गेम हमेशा ही टाॅप पर है। शुक्रवार रात वह मुंबई में एक पार्टी के लिए ऑल-रेड लुक में पहुंचीं थीं।
21 Oct, 2023 12:47 PMमुंबई: दीपिका पादुकोण फैशन की बेताज बादशाह हैं। दीपिका जब भी बाहर निकलती हैं तो अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। उनके ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक से लेकर उनके कैजुअल एयरपोर्ट आउटफिट तक एक्ट्रेस का फैशन गेम हमेशा ही टाॅप पर है। शुक्रवार रात वह मुंबई में एक पार्टी के लिए ऑल-रेड लुक में पहुंचीं थीं।
वहीं शनिवार को दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं। उन्होंने एक कॉन्ट्रास्टिंग कैज़ुअल लुक को एयरपोर्ट के लिए चुना। लुक की बात करें तो फाइटर एक्ट्रेस स्लाउची डेनिम जींस के साथ ब्लैक हाफ स्लीवस टी-शर्ट में कूल दिखीं।
दीपिका ने अपने बाल खुले रखे थे। अपने कैज़ुअल लुक को दीपिका ने ब्लैक शूज, शेड्स और एक लुई वुइटन हैंडबैग के साथ कंप्लीट किया था। एयरपोर्ट एक्ट्रेस ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।
काम की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमयो रोल में देखा गया था। वह जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देंगी। उनके पास प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ कल्कि 2898 AD भी है। इन प्रोजेक्ट्स के अलावा दीपिका के पास रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन भी है।