main page

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, ‘मिसेज सोढ़ी’ ने लगाए थे आरोप

Updated 20 June, 2023 12:01:10 PM

खबरों के अनुसार असित मोदी के साथ-साथ सोहेल और जतिन के खिलाफ धारा 354 और 509 के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं।

मुंबई। टीवी के पॉपुलर फैमिली ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी इन दिनो मुश्किलों में हैं। शो की एक्ट्रेसेस के लगाए गए आरोपों के चलते असित मोदी के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी हैं। दरअसल बीते महीने जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने असित मोदी के साथ-साथ शो से जुड़े दो और लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस काफी समय से जांच-पड़ताल कर रहीं हैं। अब बीते सोमवार को मुंबई पुलिस ने इस मामले में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

खबरों के अनुसार असित मोदी के साथ-साथ सोहेल और जतिन के खिलाफ धारा 354 और 509 के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

शो में ‘मिसेज सोढ़ी’ का रोल निभाने वाली और ‘रिपोर्टर’ का रोल प्ले करने वाली इन दो एक्ट्रेसेस ने असित मोदी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके चलते अब प्रोड्यूसर पर FIR दर्ज हो गई हैं। पुलिस से उम्मीद हैं कि वे जल्द ही सच का पता लगा लेंगी।  

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Asit Kumarr ModiTARAK MEHTA KA ULTA CHASHMAACTRESSFIRFAMILY DRAMAPRODUCER

loading...