main page

Kushi का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी, एक दूजे संग रोमांस करते नजर आएं समांथा और विजय देवरकोंडा

Updated 05 May, 2023 10:32:13 AM

समांथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है।

मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘कुशी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। बीते गुरुवार को समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म 'कुशी' का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। साथ ही फिल्म ‘कुशी’ की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। 

समांथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस लेटेस्ट पोस्टर में समांथा रुथ प्रभु के साथ एक्टर विजय देवरकोंडा कोजी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 'कुशी' के इस लेटेस्ट फर्स्ट लुक पोस्टर से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है किये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। पोस्टर पर फिल्म कुशी की रिलीज डेट भी लिखी है, 1 सितंबर 2023 को समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा स्टारर 'कुशी' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दरअसल, फिल्म 'कुशी' समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा के लिए कई मायने में खास है। इस फिल्म से इन दोनों सुपरस्टार को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं, क्योंकि विजय और समांथा की पिछले फिल्में सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हैं।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

SAMANTHA RUTH PRABHUVIJAY DEVARKONDAKUSHIFIRST LOOK POSTERROMANCE

loading...