main page

मां बनीं आशका गोराडिया.... इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा, पढ़े मनोरंजन जगत की खबरें

Updated 27 October, 2023 09:45:18 PM

अक्टूबर महीने का 27वां दिन भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए एक पैकेज लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। आशका गोराडिया के मां बनने से लेकर प्रियंका के इंडिया आने तक ऐसी कई खबरों ने आज मनोरंजन जगत में धमाल मचाय

मुंबई: अक्टूबर महीने का 27वां दिन भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए एक पैकेज लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। आशका गोराडिया के मां बनने से लेकर प्रियंका के इंडिया आने तक ऐसी कई खबरों ने आज मनोरंजन जगत में धमाल मचाया। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप खबरों पर एक नजर...

वतन वापसी:  MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई पहुंचीं Priyanka

 

प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री  में सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं। न केवल बॉलीवुड में बल्कि उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का ढंका मचाया। एक प्रतिभाशाली एक्ट्रेस होने की वजह से पीसी को अक्सर कहीं-ना कहीं जाना पड़ता है खासकर मुंबई और एलए में अपने घर के बीच। अब एक बार फिर प्रियंका अपने होमटाउन  मुंबई आईं। प्रियंका यहां Jio MAMI महोत्सव की भव्य उद्घाटन के लिए आईं हैं। 27 अक्टूबर, 2023 की सुबह, प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। 

 


It's Baby Boy: मां बनीं Aashka Goradia

 

एक्ट्रेस आशका गोराडिया के घर हाल में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। आशका गोराडिया ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। आशका ने अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर कर दी। तस्वीर में आशका  और उनके पति ब्रेंट गोबल अपने लाडले का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नागिन एक्ट्रेस और उनके पति ने अपने बच्चे के नाम भी रिवील कर दिया है, जो विलियम अलेक्जेंडर है।


'औरतें सिर्फ सेक्स के लिए नहीं' रावण दहन पर उठे सवाल तो सुब्रमण्यम स्वामी पर भड़कीं कंगना

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। अब एक बार फिर कंगना अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि लड़कियां सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती उनके पास और भी कई अंग है। दरअसल, दशहरे के मौके पर दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन कर बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत चर्चा में आ गई हैं। रावण दहन करने वाली पहली महिला बनी कंगना ने ऐसा कर 50 साल के इतिहास को बदला। जहां कुछ लोग इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पर आपत्ति जताई। इन्हीं में से एक हैं कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी।


बर्थडे पर सगाई: घुटने पर बैठ 'भोला' फेम अमला पॉल को बॉयफ्रेंड ने पहनाई रिंग

 

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अमला पॉल ने 26 अक्टूबर को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर उन्हें उनकी लाइफ का सबसे अच्छा सरप्राइज मिला है। दरअसल, उनके बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने उन्हें शादी के प्रपोज किया। एक्ट्रेस का क्यूट वीडियो भी सामने आया है।  जैसा फिल्मों में होता है, बिल्कुल वैसे ही जगत ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। वीडियो में आप देख सकते है कि वह रेस्टोरेंट में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। इस मौके पर वह पिंक ऑफ शोल्डर जंपसूट में नजर आईं। वहीं, जगत व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए। 

 


'जिंदगी में कुछ दे तो पाई नहीं,पीस ऑफ माइंड तो दे दे' बिग बॉस के घर में फिर Ankita पर भड़के विक्की जैन 

 

टीवी के चर्चित कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इस समय विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 17 में हैं। जब से ये कपल शो में आया है तब से ही दोनों आपस में लड़ते-झगड़ते दिखे। बीते एपिसोड में भी विक्की और अंकिता के बीच भयंकर लड़ाई हुई। विक्की अंकिता पर खूब चिल्लाते हुए नजर आए। दरअसल, विक्की जैन घर में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के क्लोज हैं। वहीं अंकिता कहीं ना कहीं अभिषेक पसंद नहीं करती। उनकी हाल ही में अभिषेक से लड़ाई भी हुईं थी।लड़ाई के बाद  विक्की अभिषेक और ईशा के साथ बैठकर कुछ बातें कर रहे थे, इसी दौरान अंकिता वहां से गुजरती हैं और विक्की को अभिषेक से बात करते देख मुंह बना लेती हैं। अंकिता की ये हरकत विक्की को पसंद नहीं आती और वे गुस्सा हो जाते हैं।

 

Aww: चर्चा में है 'देसी गर्ल' का बेटी मालती के नाम वाला ये पेंडेंट

 

प्रियंका चोपड़ा बीते साल सेरोगेसी के जरिए प्यारी सी बेटी की मां बनीं। पीसी ने अपने लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। मालती मैरी के जन्म के बाद से ही प्रियंका-निक की दुनिया उस नन्हीं सी परी के आस-पास बस गई।  आते हैं। कुछ वक्त पहले बेटी मालती के साथ प्रियंका चोपड़ा निक जोनास का कॉन्सर्ट इंजॉय करती नजर आई थीं, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ। वहीं अब प्रियंका अपनी लाडली को LA छोड़ Jio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई आ गईं है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया था। एयरपोर्ट से पीसी की कई तस्वीरें सामने आईं। इस दौरान पीसी का लुक तो काफी स्टाइलिश था हालांकि उनके गले के नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा। दरअसल, उन्होंने गले में बेटी मालती मैरी के नाम वाला नेकलेस पेयर किया था। फैंस को प्रियंका ये नेकलेस काफी पसंद आया। 


होने वाली दुल्हनिया संग इटली रवाना हुए वरुण तेज

 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित कपल वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। कपल नवंबर के पहले हफ्ते में टस्कनी के बोर्गो सैन फेलिस रिज़ॉर्ट में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। इससे पहले 9 जून, 2023 दोनों को सगाई हुई थी। हाल ही में Soon To Be Bride लावण्या और  Son To Be Groom वरुण को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। दोनों शादी के लिए टस्कनी रवाना हुए। सिर्फ Soon To Be Bride और  Son To Be Groom ही नहीं बल्कि वरुण तेज की बहन निहारिका कोनिडेला को भी इस प्यारे जोड़े के साथ इटली जाते हुए देखा गया। 

 


दीपिका के लिए FAKE हैं रणवीर सिंह के इमोशन! एक्टर की पहली मुलाकात वाली कहानी ने खोल दी पोल

 

फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण का सीजन 8 शुरू हो गया है। शो के पहले गेस्ट बाॅलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने। कपल ने अपनी शानदार केमिस्ट्री और कई दिलचस्प किस्से सुनाए। इस दौरान रणवीर-दीपिका ने पहली बार अपनी स्वप्निल शादी का वीडियो भी दिखाया। इसके अलावा रणवीर दीपिका के साथ पहली मुलाकात का डिस्क्रिब्शन भी दिया।  रणवीर ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैसी थी और कहां हुई थी। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ और अब इसे देखने के बाद फैंस को रणवीर सिंह की पुरानी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की याद आ गई है। लोगों अब जमकर रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि उन्होंने दोनों के ही बखान में रटीरटाई लाइन्स बोली हैं। 


पति विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं प्रेग्नेंट शीतल ठाकुर

 

 बाॅलीवुड के फेमस कपल विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर जी रहे हैं। कपल जल्द ही अपनी लाइफ में एक नन्हें मेहमान का स्वागत करने जा रहा है। प्रेग्नेंसी पीरियड एंजाॅय कर रही शीतल ठाकुर हाल ही में  अपने पति की फिल्म 12वीं फेल की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस दौरान उनके चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है। इवेंट के लिए शीतल ने व्हाइट कलर की धारीदार फ्लोई ड्रेस पेयर की।

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraAashka Goradiabollywood Top NewsBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...