main page

अयोध्या पहुंचे 'टीवी के राम'...बेहद ही सिंपल दुल्हन बनीं थी नीना गुप्ता, पढ़ें बाॅलीवुड की टाॅप खबरें

Updated 16 January, 2024 07:29:27 PM

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। हालांकि  उसके 7 दिन पहले से ही यानी 16 जनवरी से ही अनुष्ठान शुरू हो गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस बीच रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले एक्‍टर अरुण गोविल अयोध्या पहुंचे। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस वुमेन इंपावरमेंट की मिसाल हैं। ये अपनी खूबसूरती और टैलेंट के अलावा अपनी हिम्मत और ऑफ स्क्रीन लाइफ से भी लोगों को इंस्पायर करती हैं।

मुंबई:  22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। हालांकि  उसके 7 दिन पहले से ही यानी 16 जनवरी से ही अनुष्ठान शुरू हो गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस बीच रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले एक्‍टर अरुण गोविल अयोध्या पहुंचे। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस वुमेन इंपावरमेंट की मिसाल हैं। ये अपनी खूबसूरती और टैलेंट के अलावा अपनी हिम्मत और ऑफ स्क्रीन लाइफ से भी लोगों को इंस्पायर करती हैं। इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने 40 की उम्र पार करने के बाज शादी रचाई। इस लिस्ट में एक्ट्रेस नीना गुप्ता का नाम भी शामिल है। नीना गुप्ता को अपना सच्चा प्यार 49 साल की उम्र में मिला। नीना गुप्ता ने 49 की उम्र में 2008 में विवेक मेहरा से शादी की रचाई थी। वहीं अब नीना ने अपनी शादी की एक अनसीन तस्वीर शेयर की है जो इस समय चर्चा में हैं। पढ़ें बाॅलीवुड की टाॅप खबरें

 


जय श्री राम....अयोध्या पहुंचे 'टीवी के राम'

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। हालांकि  उसके 7 दिन पहले से ही यानी 16 जनवरी से ही अनुष्ठान शुरू हो गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस बीच रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले एक्‍टर अरुण गोविल अयोध्या पहुंचे। अरुण गोविल को तो देख लोगों ने उन्हें प्रणाम किया और उनके पैर तक छुए। अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह फ्लाइट में बैठे हुए हैं और चारों तरफ 'जय श्री राम' के नारे लग रहे हैं। अरुण गोविल जब एयरपोर्ट पर उतरे तो लोगों ने उनको घेर लिया। वहां भी उनके साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी और 'जय श्री राम' कहकर उनका अभिनंदन किया।

Unseen Picture: रेड साड़ी..हरी चूड़ियां..बालों में गजरा..बेहद ही सिंपल दुल्हन बनीं थी नीना गुप्ता

 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस वुमेन इंपावरमेंट की मिसाल हैं। ये अपनी खूबसूरती और टैलेंट के अलावा अपनी हिम्मत और ऑफ स्क्रीन लाइफ से भी लोगों को इंस्पायर करती हैं। इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने 40 की उम्र पार करने के बाज शादी रचाई। इस लिस्ट में एक्ट्रेस नीना गुप्ता का नाम भी शामिल है। नीना गुप्ता को अपना सच्चा प्यार 49 साल की उम्र में मिला। नीना गुप्ता ने 49 की उम्र में 2008 में विवेक मेहरा से शादी की रचाई थी। वहीं अब नीना ने अपनी शादी की एक अनसीन तस्वीर शेयर की है जो इस समय चर्चा में हैं। फिल्मी दुनिया में तो नीना को दुल्हन बने हमने कई बार देखा लेकिन रियल लाइफ में वह कैसे तैयार हुईं थी इसका खुलासा इस अनसीन तस्वीर में हुआ। सामने आई तस्वीर में नीना रेड साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं।

 

पार्टी में सिद्धार्थ-कियारा का लिपलाॅक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के लोकप्रिय स्टार कपल्स में से एक हैं। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद, सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद कपल ने दीवाली, करवाचौथ समेत कई त्योहार साथ मनाए। वहीं आज 16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शादी के बाद कियारा संग सिद्धार्थ का ये पहला बर्थडे है। 


2nd Birthday:बीच किनारे प्रियंका-निक की प्रिसेंस का बर्थडे सेलिब्रेशन

#2ndBirthday #Malibubeach #Bollywood #Hollywood 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पेरेंट्स हैं। कपल ने 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए अपनी नन्हीं राजकुमारी का स्वागत किया। वहीं अब 2024 में कपल की ये नन्हीं प्रिंसेस 2 साल की हो गई है। लाडली के इस खास दिन को निकयांका ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मालिबू में सेलिब्रेट किया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।


जैकी श्रॉफ ने राम मंदिर के आंगन को किया साफ, सीढ़ियों पर भी लगाया पोछा

:बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ अक्सर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों जैकी दादा जहां भी जाते हैं अपने साथ पौधे लेकर जाते हैं। वह लोगों से भी पेड़ लगाने की अपील करते हैं। उनकी इस पहल पर फैंस पहले ही दिल हार चुके हैं। इन सबके बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सामने आए इस वीडियो में जग्गू दादा  मुंबई में एक पुराने राम मंदिर के बाहर सीढ़ियां साफ करते दिख रहे हैं। 

 


प्री-वेडिंग फंक्शन में मुंह में सिगरेट दबा आमिर की लाडली ने दिखाया स्वैगबाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधी। कपल की शादी की कई तस्वीरें अब तक सामने आ चुकी हैं। वहीं अब आइरा ने  सोशल मीडिया पर अपनी प्रीवेंडिग सेरेमनी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में कभी वह नूपुर के साथ नजर आ रही हैं तो कभी में आई मास्क लगाए लेटी हुई हैं। हालांकि सामने आई इन तस्वीरों में जिसने  सबका ध्यान खींचा वह थी आइरा की स्मोकिंग वाली फोटो। अपनी इस तस्वीर के चलते आइरा बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। 

हार्ट अटैक ने ली जान: शादी के चार महीने बाद पॉपुलर फिटनेस इन्फ्लुएंसर की मौत

 

साल 2024 की शुरूआत में एक और जानी-मानी शख्सियत ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ब्राजील की फेमस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मिला डी जीसस अब हमारे बीच नहीं रही। फिट रहने के लिए मोटिवेट करने वाली मिला डी जीसस ने महज 35 की उम्र में दुनिया  छोड़ दी है। मिला डी जीसस की हार्ट अटैक से मौत हुई है।  इन्फ्लुएंसर की मौत की पुष्टि उनके परिवार ने की है और उनकी बेटी का इमोशनल पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।  

पति भरत तख्तानी से अलग हुईं ईशा देओल !बॉलीवुड के दिग्गज कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि ईशा पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं। ऐसा हम बल्कि एक नेटिज़न ने 'Reddit' पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया। यूजर ने बताया कि ईशा ने अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया है और वह ज्यादातर खास मौकों को अपनी मां हेमा मालिनी के साथ मनाती हैं। हालांकि, ईशा और भरत अभी भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और उन्होंने अभी तक अलग होने की घोषणा नहीं की है।

 

अनुष्का-विराट को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आ रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस समारोह में शामिल होने के लिए खेल जगत से लेकर बॉलीवुड और बिजनेस तक, हर फील्ड की बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। अब लिस्ट में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली का भी नाम शामिल हो गया है। इस प्यारे कपल को भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है। 

Content Writer: Smita Sharma

Bollywood Top NewsArun GovilNeena GuptaPriyanka ChopraEsha DeolBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...