main page

बुर्का पहन शेख जैद मस्जिद पहुंचीं Jasmin Bhasin, ट्रोलर बोले ‘बॉयफ्रेंड ने हिजाब पहना ही दिया’

Updated 11 June, 2023 02:15:23 PM

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस दुबई में सैर सपाटा कर रही हैं। उन्होंने वहां से बहुत सारी फोटोज शेयर की हैं।

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस जैम्सिन भसीन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। फिलहाल तो एक्ट्रेस घूमने में बिजी हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें बुरके में देखा गया है। उन्हें इस लुक में कुछ फैंस ने तारीफ की, तो कुछ ने लव जिहाद के बारे में बोलकर उन्हे ट्रोल किया है।

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस दुबई में सैर सपाटा कर रही हैं। उन्होंने वहां से बहुत सारी फोटोज शेयर की हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जैस्मिन ने शेख जैद मस्जिद की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह ग्रीन कलर के बुरके में नजर आ रही हैं।

 

जैस्मिन ने अबू धाबी में बने इस मस्जिद से एक रील फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है जैस्मिन बुरका पहने मस्जिद में जाते हुए कितनी खुश हैं। उनकी खुशी का नूर उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जन्नत का मैदान।'

मस्जिद से उनका वीडियो देखने के बाद अली गोनी और उनकी बहन नइलाहम गोनी ने प्यार लुटाया है। हालांकि, कई फैंस ऐसे हैं, जिन्हें यह बर्दाश्त नहीं कि जैस्मिन मस्जिद जाएं।

जैस्मिन के मस्जिद जाने का वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'आखिर अली गोनी ने तुम्हें भी हिजाब पहना ही दिया...तुम भी आने वाले समय में फ्रिज में मिलोगी बहन।' एक ने कमेंट किया, ‘मंदिर जाकर भी देख लें जन्नत’।

हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने जैस्मिन का सपोर्ट किया है। एक ने लिखा,'लोग इसके रिलेशनशिप पर कमेंट कर रहे। उसके पहले बता दूं कि अबू धाबी की इस मस्जिद का नियम है, और ये जरूरी होता है कि जो महिला इसमें आएगी उसे अभया और हिजाब पहनना होगा। फिर वो चाहे किसी भी धर्म की हो और यहां हर धर्म के लोगों के लिए एंट्री है। इसलिए धर्म परिवर्तन की बातें करना बंद करें।'

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Jasmin BhasinAy GoniSHEIKH ZAYED MOSQUEBURQASOCIAL MEDIATROLL

loading...